लेखक परिचय
पं० विनय कुमार झा: परिचय पं० विनय कुमार झा का पैतृक निवास दरभंगा शहर के शुभंकरपुर मुहल्ला में है। इनका जन्म १९५२ ई० बसंत पंचमी दिन एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। इन्होंने मैट्रिक तक की प्रारम्भिक शिक्षण बिहार की राजधानी पटना के राजेन्द्र नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्राप्त की है। बाद में स्नातक विज्ञान प्रतिष्ठा चंद्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय दरभंगा से वर्ष १९७३ ई० में प्राप्त की। पं० विनयकुमार झा का सांगीतिक सफर इनके घर से ही प्रारंभ हुआ। इनकी माता एक धार्मिक प्रवृति की महिला थीं। साथ ही वे आकाशवाणी पटना से मैथिली लोकसंगीत की कलाकार थीं। परिवार में संगीत का वातावरण बचपन से ही उपलब्ध रहने के कारण संगीत के प्रति इनकी इच्छा बढ़ती गई और सन् १९६९ से इन्होंने दरभंगा के पं० बालाकांत झा से विधिवत शास्त्रीय संगीत का शिक्षण प्रारंभ किया। गुरु के सानिध्य एवं अपनी लगन से इन्होंने सन् १९७४ ई० में प्रयाग संगीत समिति से प्रभाकर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। बाद में सन् १९८५ में प्रयाग संगीत समिति द्वारा ही संगीत प्रवीण की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। तत्पश्चात ल० * ना०मि० विश्व० से एम०ए० संगीत एवं प्राचीन कला केन्द्र चंडीगढ़से संगीत भास्कर की उपधि भी प्राप्त की। श्री झा १९७८ से २०१२ तक बिहार राज्य विद्युत बोर्ड पटना में भी कार्य किया और अंत में वरिष्ठ अंकेक्षक के पद से सेवा निवृत हुए। वर्त्तमान मे संगीत शिक्षण एवं आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के आकस्मिक कलाकार के रूप में कार्यरत हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist