<center><b>पुस्तक परिचय</b></center> अतिया दाऊद पाकिस्तान की मशहूर लेखिका एवं एक्टिविस्ट हैं और यह किताब आईने के सामने उनकी आपबीती है। सच है कि ज़िन्दगी गुज़ारने से ज़्यादा तकलीफ़देह गुजरी हुई जिन्दगी को दोहराना होता है। स्वयं अतिया के शब्दों में, "वो सब लिखते ही उसके बारे में सोचने में ख़ुद अपने जिस्म से निकलकर माजी के उस मंज़र में आकर ठहर जाती थी।... हर अजीयतनाक मंजर इसी तरह से मुझ पर बीता फिर से... और मैं फूट-फूटकर रोई हूँ, तड़पी हूँ, जुदाई की आग में जली हूँ।" यह किताब गाँव की उस छोटी-सी बच्ची की कहानी है जो फकीरों और भिखारियों की मदद करने के लिए धूप में धूल के पीछे भागती है और जिसे उस मासूम उम्र में ही सुनना पड़ता है- "मेरी मासूम यतीम बेटी, अपने बाप की शक्ल आख़िरी बार देख लो" और जो कम उम्र में ही अपनी माँ की ममता से भी महरूम हो जाती है लेकिन ज़िन्दगी चलती रहती है और कहानी जारी रहती है। यह किताब उस औरत की कहानी है जो पारम्परिक, दकियानूसी और खस्ताहाल समाज में जन्म लेती है और क़दम-क़दम पर ठोकरें खाती हुई गिरती सँभलती अपनी मर्जी से अपनी ज़िन्दगी जीने का फैसला लेती है। बचपन की मस्ती, खेल, भाई-बहन, खानदान, शिक्षा-दीक्षा, नौकरी, मोहब्बत और निकाह, अदबी संगत, एक्टिविस्टिक गतिविधियाँ और डब्ल्यू. ए. एफ. से वाबस्तगी आदि की कई संवेदनशील यादें इस किताब में कलमबन्द हैं। दरअसल यादों का एक बड़ा कब्रिस्तान है यहाँ और बहुत सन्नाटा है, गूँजता हुआ। यादों की कब्रें हद्देनजर तक फैली हुई हैं और अतिया की झोली में ढेर सारे फूल हैं और यह वाजिब चिन्ता भी कि कट्टरपंथियों के वहशी दौर में एक बच्ची को आसानी से अपना जीवन जीने का हौसला रखनेवाली औरत बनने के लिए कितना दर्द सहना पड़ेगा एवं कितना दौड़ना पड़ेगा और यह दुआ भी कि ये लड़की, काश, कभी मंज़र से ओझल न हो।<p>
<center><b>लेखक परिचय</b></center> पाकिस्तान के जिला नौशेरा फ़िरोज़ के एक छोटे-से गाँव में जन्मी अतिया दाऊद दो दहाई से ज्यादा अरसे से कविताएँ लिख रही हैं। वे सिंधी की प्रमुख कवयित्रियों में एक हैं। पाकिस्तान के वरिष्ठ शायर शेख अयाज़ के मुताबिक़ "उनकी हर कविता मोती की तरह तेजस्वी है।" उनकी कविताओं के बारे में मशहूर कथाकार इंतज़ार हुसैन का कहना है कि, "अतिया दाऊद की कविताओं में जो स्त्री सामने आती है, वह सिंधी कविता में एक नई आवाज़ है। उसमें हमें नारीवाद का एक नया स्वर सुनाई देता है।"<p>
Hindu (हिंदू धर्म) (14145)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (713)
Sahitya (साहित्य) (25585)
History (इतिहास) (9455)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist