पुस्तक परिचय
भगवान स्वामीनारायण के पांचवें आध्यात्मिक उत्तराधिकारी प्रमुख स्वामीजी महाराज हमारे समय के सबसे महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी गुरुओं में से एक हैं। भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम से उनकी मुलाक़ात गहरी दोस्ती में बदल गई, और उस दोस्ती के ज़रिए आध्यात्म और विज्ञान की एक अद्भुत संगम-धारा निकली। इस पुस्तक में डॉ. कलाम और अरुण तिवारी ने प्रमुख स्वामीजी के सान्निध्य में शुरू हुई अपनी अन्तर्यात्रा के बारे में लिखते हुए विज्ञान, दर्शन, नेतृत्व और आध्यात्म का एक खूबसूरत सम्मिश्रण पेश किया है। डॉ. कलाम ने राजनीति, तकनीक, समाज और अन्तरराष्ट्रीय हलचलों में स्वामीजी के जीवन दर्शन की परछाई देखी, और अपने लेखन में उसे उजागर किया। 'आरोहणः प्रमुख स्वामीजी के साथ मेरा आध्यात्मिक सफ़र' सभी धर्मों का एक निचोड़ है, और भारत के बहुधर्मी, बहुसांस्कृतिक और बहुभाषी समाज से जितनी प्रेरणा ये किताब लेती है, पाठकों को उतना ही प्रेरित भी करती है।
"मैं नहीं जानता कि मैं और प्रमुख स्वामीजी दोबारा कब मिलेंगे। लेकिन उनके शब्द हमेशा मेरी यादों में संरक्षित रहेंगे। हमारे बीच एक दिव्य सम्बन्ध स्थापित हो गया है। उन्होंने वास्तव में मुझे बदला है। वे मेरे जीवन में आध्यात्मिक आरोहण के उच्चतम स्थान पर हैं। प्रमुख स्वामीजी ने मुझे प्रभु इच्छा की कक्षा में बैठा दिया है। अब किसी भी और कर्म क्रिया की ज़रूरत नहीं बची है, क्योंकि अमरत्व में मैं अपने आखिरी पड़ाव पर पहुँच चुका हूँ।" -डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
Hindu (हिंदू धर्म) (13570)
Tantra (तन्त्र) (1008)
Vedas (वेद) (730)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2086)
Chaukhamba | चौखंबा (3186)
Jyotish (ज्योतिष) (1557)
Yoga (योग) (1161)
Ramayana (रामायण) (1337)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24675)
History (इतिहास) (8996)
Philosophy (दर्शन) (3626)
Santvani (सन्त वाणी) (2624)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist