भारतीय दर्शन के सभी सम्प्रदायों में तत्वमीमांसा के साथ-साथ प्रमाण मीमांसा भी उपलब्ध होती है। भारतीय दर्शन के अन्तर्गत भी न्याय दर्शन को तो ब्रमाण-शास्त्र ही कहा गया है। प्रमाण का अर्थ है यथार्थ ज्ञान का साधन। भारतीय दर्शन के भिन्न-भिन्न सम्प्रदायों ने भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रमाणों को स्वीकार किया है। चार्वाक दर्शन में एकमात्र प्रत्यक्ष को ही स्वीकार किया गया है। बौद्ध और वैशेषिक दर्शन में प्रत्यक्ष और अनुमान दो प्रमाण स्वीकार किये गये हैं। सांख्य दर्शन में प्रत्यक्ष और अनुमान के अतिरिक्त शब्द को भी एक तीसरा प्रमाण माना गया है। न्याय दर्शन प्रत्यक्ष, अनुमान, उपमान, और शब्द इन चार प्रमाणों में विश्वास करता है। प्रभाकर मीमांसा इन चारो के अतिरिक्त अर्थापत्ति को एक पाँचवें प्रमाण के रूप में स्वीकार करती है। भाट्ट मीमांसा और अद्वैत वेदान्त में एक छठा प्रमाण अनुपलब्धि भी माना गया है। यद्यपि पौराणिकों ने सम्भव और ऐतिहय नामक दो और प्रमाण माना है, परन्तु भारतीय दर्शन में इन दोनों को अधिक महत्व नहीं दिया गया है। प्रस्तुत पुस्तक का उद्देश्य भारतीय दर्शन के सन्दर्भ में अनुमान प्रमाण का विवेचन प्रस्तुत करते हुए उसका समीक्षात्मक तथा तात्विक अध्ययन प्रस्तुत करना है। अनुमान बुद्धि की वह प्रक्रिया है जिसमें प्रत्यक्ष के आधार पर अप्रत्यक्ष का ज्ञान प्राप्त किया जाता है। जैसे पहाड़ पर धुआँ को देखकर वहाँ आग के होने का अनुमान किया जाता है। न्याय दर्शन में अनुमान का वर्गीकरण मुख्यतः तीन प्रकार से किया गया है प्राचीन न्याय के अनुसार पूर्ववत् अनुमान, शेषवत् अनुमान, भारतीय दर्शन में अनुमान प्रमाण एक तुलनात्मक विवेचन सामान्यतो दृष्ट अनुमान। प्रयोजन के अनुसार स्वार्थानुमान, परार्थानुमान। नव्य न्याय के अनुसार केवलान्वयी अनुमान, केवलव्यतिरेकी अनुमान, अन्वय-व्यतिरेकी अनुमान । न्याय दर्शन में अनुमान सम्बन्धी कुछ दोष भी स्वीकार किये गये हैं जिन्हें "हेत्वाभास" कहा जाता है। हेरवाभास का अर्थ है-सेतु का आभास होना। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि जो वास्तविक हेतु नहीं है, उसका वास्तविक हेतु के समान मालूम पड़ना ही हेत्वाभास है। भारतीय दर्शन में अनुमान प्रमाण का बहुत अधिक महत्व है, क्योंकि सभी भारतीय दार्शनिकों ने अनुमान प्रमाण को स्वीकार किया है। भारतीय दर्शन में केवल चार्वाक ही ऐसा दर्शन है जो अनुमान प्रमाण को स्वीकार नहीं करता है। चार्वाक दर्शन में अनुमान प्रमाण को स्वीकार नहीं करने का एक विशेष कारण यह है कि उनके मत में निश्चित रूप से व्याप्ति की स्थापना नहीं हो सकती है। अनुमान मुख्यतः व्याप्ति पर ही आधारित है, इसलिए अनुमान प्रमाण नहीं है। चूँकि न्याय दर्शन के अतिरिक्त अन्य भारतीय दार्शनिकों ने भी अनुमान प्रमाण को स्वीकार किया है अतः तुलनात्मक और समीक्षात्मक अध्ययन के लिए प्रस्तुत पुस्तक में अन्य भारतीय मतों में अनुमान क्या है इसकी भी व्याख्या की गई है। प्रस्तुति पुस्तक के निष्कर्ष में हमने यह दिखलाया है कि भारतीय दर्शन में जितने भी प्रमाण स्वीकार किये गये हैं, उन सबों का अन्तर्भाव अनुमान में सम्भव है। इसके साथ ही अनुमान की प्रामाणिकता के सम्बन्ध में भिन्न-भिन्न दर्शनिकों के जो मत हैं, उसका भी उल्लेख किया गया है। यद्यपि, अनुमान एक व्यापक प्रमाण है, क्योंकि सभी प्रमाणों का अन्तर्भाव अनुमान में सम्भव है, और इसको प्रामाणिकता के सम्बन्ध में अनेक तर्क भी दिये गये हैं, फिर भी अनुमान को बिल्कुल यथार्थ प्रमाण नहीं स्वीकार किया जा सकता है
डा० आशीष कुमार कुण्डु उपाचार्य, दर्शन शास्त्र विभाग कन्हाई लाल साह महाविद्यालय नवादा। जन्म तिथि : 02.09.1962 स्नातक : बी.एस. कॉलेज, दानापुर, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया। एम.ए. एवं पी-एच.डी., पटना विश्वविद्यालय, पटना। स्थायी पता : नारियल घाट, दानापुर, पटना।
प्रस्तुत पुस्तक का उद्देश्य भारतीय दर्शन के सन्दर्भ में अनुमान प्रमाण का विवचेन प्रस्तुत करते हुए उसका समीक्षात्मक तथा तात्विक अध्ययन प्रस्तुत करना है। चूँकि न्याय दर्शन को प्रमाण शास्त्र भी कहा गया है इसलिए इस पुस्तक में अनुमान प्रमाण का विस्तृत वर्णन न्याय दर्शन के सन्दर्भमें किया गया है। इसके अलावा न्याय दर्शन के इतिहास और विकास की भी व्याख्या की गई है। तुलनात्मक एवं समीक्षात्मक अध्ययन के लिए अन्य भारतीय मतों में वर्णित अनुमान की विशद् चर्चा की गई है।
Hindu (हिंदू धर्म) (14145)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (713)
Sahitya (साहित्य) (25603)
History (इतिहास) (9463)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist