Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

अभिनय की कला अभिनय चिन्तन और शैली- The Art of Acting (Acting Thought and Style)

$37
Includes any tariffs and taxes
Express Shipping
Express Shipping
Express Shipping: Guaranteed Dispatch in 24 hours
Specifications
Publisher: Himachal Sanskritik Shodh Sansthan Evam Rang Mandal, Mandi
Author Stella Adler
Language: Hindi
Pages: 214
Cover: Paperback
9.00x7.00 inch
Weight 444 gm
Edition: 2025
ISBN: 9788197940514
BA5343
Delivery and Return Policies
Ships in 1-3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description

 

भूमिका


मित्रों मैं सुरेश जी यानी प्रोफेसर सुरेश शर्मा जो कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक भी रहे हैं और स्वतंत्र रंगकर्मी, बाद में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के रंगमंडल प्रमुख और कार्यकारी निदेशक भी रहे। वे बाद में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक भी रहे। मैं स्वयं मुख्यतः उनको एक गहन अभिनेता और ज़िम्मेदार आदमी के तौर पर जनता रहा हूँ। उन्होंने इससे पहले इस तरह की एक और पुस्तक 'स्टैनिसलावस्की सिस्टम', जो कि सोनिया मूर की है, जिसमें उन्होंने स्टैनिस्‌लावस्की के अभिनय सिद्धांत को संक्षिप्त को एक जगह कंपाइल करते हुए उसको पुस्तक का रूप दिया है। इसका हिंदी अनुवाद प्रो. सुरेश पहले ही कर चुके हैं, जिसके कई संस्करण निकले। सरल भाषा में और पूरी समझ के साथ कुछ अरसे से मेरे पास एक और अनुवाद, बहुत प्रसिद्ध संसार में हुआ है, स्टैला एडलर की 'द आर्ट ऑफ एक्टिंग' अभिनय की कला या अभिनय का कौशल। कह लीजिए जिसके 'दो शब्द' मर्लिन ब्रांडों साहब ने लिखे थे। बहरहाल, मैं समझता हूँ कि आधुनिक समय में स्टैनिसलावस्की ने जो काम अभिनय के अध्ययन और अध्यापन के लिए अन्य पुस्तकों के साथ किया, वह अन्यतम ठहरता है, लेकिन मुझे अभी इस अनुवाद की बात करनी है जो प्रोफेसर सुरेश शर्मा ने किया है। इसका शीर्षक वो क्या रखेंगे यह वह जाने मैंने पढ़ा। बहुत सरल भाषा में उन्होंने अनुवाद किया है और यह एक महत्वपूर्ण पुस्तक है। छात्रों के लिए चाहे वह 'अभिनेता को योद्धा की भूमिका' कहें या 'चरित्र को अपनाना' और उसमें रमण या 'पोशाक को अपनाना' जिसको हमारे यहाँ आहार्य अभिनय कहा गया है, को बहुत महत्व दिया गया है। मैं समझता हूँ कि जब सुरेश जी इतना कुछ कर रहे हैं तो मैने उनसे व्यक्तिगत रूप से कहा था कि एक सरल अनुवाद 'अभिनय दर्पण' का भी मिलना चाहिए क्योंकि भारतीय नाट्यशास्त्र से लेकर अब तक अभिनय की बारीकियों पर काम हुआ है, बातें हुई हैं, वो अन्यतम है। हम आधुनिक समय में भी उससे आगे नहीं बढ़े। मैं तो अभिनय के क्रम में दर्शन को, अध्यात्म को आवश्यक समझता हूँ।
मैं बधाई देता हूँ और धन्यवाद देता हूँ प्रो. सुरेश शर्मा जी को कि उन्होंने एक-एक अध्याय को बहुत गहनता से समझा है और सरल भाषा में उसका अनुवाद किया है। चाहे वह तकनीकी शब्दों या सोचने वाले हो या संबोधन है, उसमें लगता है स्टैला एडलर क्लास में बैठी हुई बतिया रही है। अपने छात्रों से, उन्होंने लगभग वैसे ही भाषा रखी है इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं बल्कि प्रशंसा करनी पड़ेगी कि आमतौर पर हम जब अनुवाद करते हैं तो अपनी भाषा में करते हुए भूल जाते हैं कि हमें अंदाज बतियाने का जो छात्रों के साथ है, वह रख पाए हैं और इस कारण पहले मैं इसके बारे में आशंकित था।
थोड़ा-सा इस बीच में स्वस्थ नहीं था तो मुझे लगा नहीं था कि मैं इसे पूरा पढ़ पाऊँगा, लेकिन यह पुस्तक भारतीय नाट्य और अभिनय कला के विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। मैं सुरेश जी आपको बहुत धन्यवाद देता हूँ। साथ-साथ आपको निमंत्रण देता हूँ कि आप अभिनय दर्पण का एक सरल अनुवाद अवश्य करें।

 

 

प्रस्तावना


स्टैला एडलर मेरे लिए अभिनय की शिक्षिका से कहीं बढ़कर थीं। वे अपने कार्यों के माध्यम से ही बहुत-सी सूचनाएं भी दे दिया करती थीं, जैसेकि हम अपनी भावनात्मक प्रक्रिया की प्रकृति का कैसे पता लगाएं। उन्होंने कभी भी अपनी अभिनय कला का दुरुप्रयोग नहीं होने दिया, जैसाकि चर्चित अभिनय की कुछ दूसरी तथाकथित पद्धतियों में होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इस कारण के चलते रंगमंचीय संस्कृति के प्रति उनका योगदान अधिकांश रूप से अनजाना और अप्रमाणित भी रहा तथा उपेक्षित भी।
जहां तक मैं जानता हूं, वे एकमात्र ऐसी अमेरिकी कलाकार थीं, जो विशेष रूप से कोनस्टेस्टिन स्टैनिस्लावस्की के साथ पढ़ने के लिए पेरिस गई थीं, जो कि स्वयं न केवल मानव-व्यवहार के एक कुशल पर्यवेक्षक थे, बल्कि रूसी रंगमंच के भी अत्यंत सशक्त, स्थापित व प्रमाणित प्रतिभा के रूप में जाने जाते थे। उनकी इन्हीं अभिनय तकनीक का ज्ञान वे अमेरिका वापस लौटते समय अपने साथ लेती आई थीं और फिर उसे विधिवत रूप से अपने अध्यापन में भी शामिल कर लिया। उस समय शायद उन्हें भी इस बात का लेशमात्र अनुमान रहा होगा कि उनके अध्यापन का ये ढंग विश्व रंगमंच पर गहरा प्रभाव डालने जा रहा है। विश्व में जहां भी फिल्म निर्माण किया जाता है, प्रायः उन पर किसी न किसी रूप में अमेरिकी फिल्मों का प्रभाव स्पष्ट देखा जा सकता है, जिस पर स्वयं स्टैला एडलर के अध्यापक की छाप होती है।


 

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories