अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक और प्रेरक प्रमुख कार्यक्रम, अवेकनिंग विद ब्रह्मा कुमारी एक दशक से अधिक समय से लाखों लोगों की मानसिकता रूपांतरित कर रहा है, और इसकी पहुँच तथा विस्तार इस दुनिया के कोने-कोने तक हो रहा है। यह दैनिक टॉक शॉ भले ही हर दिन केवल 30 मिनट के लिए आता है, लेकिन इसमें ज़िंदगी की चुनौतियों और अंतदृष्टिपूर्ण सवालों के उत्तर मिल जाते हैं। यह शो आध्यात्मिक और भावनात्मक सशक्तिकरण के लिए दुनियाभर में ख्याति प्राप्त आधिकारिक हस्ती सिस्टर बी. के. शिवानी के नेतृत्व में चल रहा है। उनकी गहन और व्यवहारिक शिक्षाओं ने लाखों दर्शकों को सोचने, समझने, आत्म-निरीक्षण करने, अनुभव करने, सकारात्मक कदम आगे बढ़ाने और आत्म-रूपांतरण करने का मार्ग दिखलाया है। इस मंच के माध्यम से उनकी कालातीत शिक्षाओं में शांति, प्रेम और करुणा की झलक मिलती है।
2007 से लेकर अब तक अवेकनिंग कार्यक्रम के 2,000 से अधिक एपिसोड में मानवीय चेतना को जाग्रत करने के बारे में 20 से ज़्यादा बहु-आयामी श्रंखलाओं का ताना-बाना बुना गया है। यह शो न केवल भारत में घर-घर तक पहुँच गया है बल्कि इसने अमेरिका, यू.के., यूरोप, एशिया, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और न्यू ज़ीलैण्ड में भी महत्त्वपूर्ण छाप छोड़ी है। दर्शक मानसिक तनाव, अवसाद, व्यसन लिप्तता, स्वाभिमान में कमी और दुःखदायी संबंधों की और ले जाने वाले स्वयं को परास्त कर देने वाले व्यवहारों से सफलतापूर्वक बाहर आ रहे हैं। वे अपनी आंतरिक शक्ति को पहचान कर नम्र बन रहे हैं, अपने बारे में अच्छा महसूस करने लगे हैं और अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी का दायित्व लेने लगे हैं।
इस मंच से साझा किए जाने वाले ज्ञान का सार ब्रह्मा कुमारी की शिक्षाओं का स्वाभाविक परिणाम है। यह एक आध्यात्मिक संगठन है जिसका मुख्यालय माउंट आबू, भारत में है और महिलाओं के नेतृत्व वाला सबसे बड़ा संगठन है। इस सेवा का बीजारोपण 1937 में हुआ था और इसके आज लगभग 4,500 केंद्र है, जो कि 5 महाद्वीपों के 140 से अधिक देशों में फैले हैं। संस्थान को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) से परामर्शदाता का दर्जा मिला है। इसे सार्वजनिक सूचना विभाग (DPI) से सहयोगी, संयुक्त राष्ट्र बाल कल्याण कोष (UNICEF) से परामर्शदाता तथा यूएनईपी की संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण असेंबली से पर्यवेक्षक का दर्जा मिला है। यह संयुक्त राष्ट्र के विकासात्मक, मानवतावादी और अन्य मुद्दों से जुड़े व्यापक कार्यक्रमों का समर्थन करता है।
ब्रह्मा कुमारी की शिक्षाएँ राजयोग की प्राचीन आध्यात्मिक चेतना से निकली हैं, लेकिन आजकल के लिहाज से पूर्णतः प्रासंगिक हैं। हर व्यक्ति अपनी आध्यात्मिकता का अन्वेषण करता है तथा राजयोग से प्राप्त ध्यान व मनन के कौशल सीखता है। इससे उन्हें आंतरिक प्रशांति, स्पष्ट चिंतन तथा निजी आरोग्य पाने में सहायता मिलती है। ब्रह्मा कुमारी हर किसी तक आध्यात्मिक शिक्षा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा उम्र, विश्वास और पृष्ठभूमि पर विचार किए बिना जीवन के हर क्षेत्र से आए लोगों का स्वागत करता है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist