भूमिका
वेदना और सन्ताप से छुटकारा दिलाने वाले बहुत से पौदों का ऋग्वेद में उल्लेख मिलता है। रोगों की चिकित्सा के लिये आयुर्वेद में बहुसंख्यक पादपों तथा पादप-अंगों का विनिधान है। हमारे देशीय पौदों की भेषजीय उपादेयता का पुनः अनुसंधान करने की दिशा में वर्तमान समय में बहुत कम कार्य किया गया है, परन्तु जब ऐसे प्रयत्न किये गये तो उन्होंने प्रायः उपयोगी सूचनाएं प्रदान की है। एक सुविख्यात उदाहरण सर्पगन्धा (Rauwolfia serpentina Benth. ex Kurz) का है, जिसने न केवल हमारे देश में अपितु समस्त संसार में उच्च रक्त-दबाव के नियन्त्रण में और उसकी चिकित्सा में क्रान्ति ला दी है। दो अन्य पौदे अब उज्वल प्रकाश में आये है- अश्वगन्धा (Withania somnifera Dunal) और करेला (Memordica charantia)। हाल ही में अश्वगन्धा को 'भारतीय पेनिसिलीन' कहने लगे हैं और करेले के ताजे फलों का रस मधुमेह का अव्यर्थ इलाज कहा जाता है।
भारतीय भेषज-पादपों के अध्ययन में और अब तक उपलब्ध परिणामों को लोकप्रिय बनाने में श्री रामेश बेदी ने उपयोगी योग दान दिया है। 'भारतीय द्रव्य-गुण-ग्रन्थ-माला' के अन्तर्गत हिन्दी में प्रकाशित उन की पुस्तकें सुबोध शैली में लिखी गई है। भेषज-पादपों के देशीय स्रोतों के वैविध्य एवम् प्राचुर्य का निदर्शन करने वाली तथा उन के विविध प्रयोगों का प्रकाशन करने वाली ये पुस्तकें अतिशय अभिरुचि उद्बुद्ध करती है। सर्वसाधारण तथा विशेषज्ञ दोनों के लिये इन पुस्तकों में ज्ञान सम्पदा निहित है।
अशोक (Saraca indica Linn.) पर लिखी गई श्री बेदी की प्रस्तुत पुस्तक बहुत सामयिक है। ऐतिहासिक महत्व के अतिरिक्त अशोक वृक्ष भारतीय भेषज में स्त्रियों के गर्भा-शयिक, जननेन्द्रिय और दूसरे प्रजनन विकारों की चिकित्सा में, मूत्र-जनन पथ के रोगों में, बुखारों में और जननियों के अन्य अनेक कष्टों में अनन्त काल से बहुत विस्तृत रूप से प्रयोग किया जा रहा है। श्री बेदी जी की अशोक विषयक पाण्डुलिपि इस पौदे के न केवल भेषजीय प्रयोगों का वर्णन करती है, परन्तु अन्य अनेक पहलुओं का भी पूर्ण विवरण देती है। इसलिये यह हिन्दी साहित्य में एक अभिनन्दनीय वृद्धि है।
Foreword
the Rigveda mention is made of a number of plants which 'release us from pain and grief'. In the Ayurveda a large number of plants and plant parts are prescribed for the treatment of disease. Very little work has been done in recent times to reinvestigate the medicinal values of our indigenous plants but when such attempts have been made they have often yielded valuable information. A wellknown example is that of Rauwolfia serpentina (sarpagandha) which has revolutionised the control and treatment of high blood pressure not only at home but all over the world. Two other plants now in the limelight are Withania somnifera which has recently been called the 'Indian Penicillin' and Momordica charantia (karela or bitter gourd) the fresh fruit juice of which is said to be a sure cure for diabetes. Shri Ramesh Bedi has made valuable contributions to the study of Indian medicinal plants and the popularisation of the results so far achieved. His monographs published in Hindi under the Indian Materia Medica Series have been written in a lucid style and stimulate much interest in the variety and richness of indigenous sources of medicinal plants and their varied uses. They contain a wealth of information both for the layman and the specialist.
The present treatize on 'Ashoka' (Saraca indica) is very timely. Apart from its historical importance, the 'Ashoka' tree has been very widely used in Indian medicine from times immemorial for the treatment of uterine, genital and other reproductive disorders in women, ailments of the urinogenital tract, fevers, and several other diseases of women. Shri Bedi's manuscript on 'Ashoka' not only describes the varied medicinal uses of this plant but also gives a thorough account of several other aspects and is therefore a welcome addition to Hindi literatute.
Hindu (हिंदू धर्म) (14145)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (713)
Sahitya (साहित्य) (25585)
History (इतिहास) (9455)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist