लेखक परिचय
देवीदत्त शुक्ल जन्म : 28 अप्रैल, 1888, वैसवाड़ा-ग्राम-बकसर, जनपद-उन्नाव, (उ.प्र.)। पिता : पं. कामदाप्रसाद सुकुल । शिक्षा : मौरावों (उन्नाव) प्रारम्भिक शिक्षा, काशी-उच्च शिक्षा । आजीविका : ट्रैफिक सुपरिटेण्डेण्ट एवं पुलिस कार्यालय काशी, अध्यापन बरहज (गोरखपुर) एवं महा-समुद्र (छत्तीसगढ़)। लेखन: 1910 से प्रारम्भ। प्रयाग-आगमन 1919 (पुराना कटरा, प्रयाग)। सम्पादक : शिशु-मासिक 'बाल-सखा' (1919 से 1925 तक), 'सरस्वती' (1921 से 1946 तक), सहायक प्रधान सम्पादक। इसके साथ ही 'मदारी', 'अभ्युदय', 'कान्यकुब्ज' आदि पत्र-पत्रिकाओं में नियमित/सामयिक लेखन। 'चण्डी' पत्रिका का सूत्रपात प्रयाग में 1942 के कुम्म-पर्व पर । 1946 में अथक परिश्रम के कारण नेत्रों की ज्योति जाती रही, फलस्वरूप 'सरस्वती' सम्पादक से अवकाश ले लिया। उनकी समर्पित सेवाओं को देखते हुए इण्डियन-प्रेस द्वारा आचार्य द्विवेदी जी की भाँति 50 रुपये की मासिक पेंशन प्रदान की गई। प्रमुख रचनाएँ: सम्पादक के पचीस वर्ष, कुछ खरी-खरी, अवध के गदर का इतिहास, स्वाधीनता के पुजारी, क्रान्तिकारी, एक आत्मकथा, जापान का हाल, काल-रात्रि, एकादशी, जादूगरनी, पंचशती, बाल-गोपाल, पकौड़ीवाली, बाल-कविता-माला, द्विवेदी काव्य-माला, बाल द्विवेदी, भट्ट-निबन्धावली, महाभारत मीमांसा, प्राचीन भारत में जन-तन्त्र, मध्यप्रदेश का इतिहास, विचित्र निवन्ध, आर्यों का मूल देश इत्यादि । आध्यात्मिक रचनाएँ: वाम-मार्ग, दुर्गा सप्तशती (शब्दशः पद्यानुवाद), हिन्दुओं की पोथी, चक्र-पूजा के उपाय, धर्म-मार्ग पर, साधक का संवाद, मन्त्र सिद्धि के उपाय, चण्डिका-माहात्म्य, शाक्त-धर्म क्या है, विनय-सुधा, कौल-कीर्तन, मानस-पूजन इत्यादि । नियन: 20 मई, 1971-'चण्डी' कार्यालय, अलोपीबाग, प्रयाग ।
Hindu (हिंदू धर्म) (14040)
Tantra (तन्त्र) (1046)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2138)
Chaukhamba | चौखंबा (3455)
Jyotish (ज्योतिष) (1636)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25423)
History (इतिहास) (9382)
Philosophy (दर्शन) (3706)
Santvani (सन्त वाणी) (2598)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist