आभार
बिल्हण कालीन भारत' मगध विश्वविद्यालय, बोधगया की पीएच०डी० की उपाधि के लिए स्वीकृत शोध प्रबन्ध है। सर्वप्रथम श्रद्धेय गुरुवर डॉ० अशोक कुमार, अध्यक्ष, प्राचीन भारतीय एवं एशियाई अध्ययन विभाग, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया का मैं हृदय से आभारी हूँ, जिनके मौलिक सुझावों, स्नेह एवं आशीर्वाद से इस पुस्तक का कार्य पूर्ण हो सका।
परम श्रद्धेय गुरुवर डॉ० सच्चिदानन्द सहाय, तत्कालीन विभागाध्यक्ष, प्रो० युगल किशोर मिश्र, प्रो० कृष्ण मुरारी सिंह, प्रो० मु० अकीक सहित सभी शिक्षकगण प्राचीन भारतीय एवं एशियाई अध्ययन विभाग, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया का मुझ पर सर्वदा स्नेह और अनुकम्पा रही है। प्रस्तुत विषय पर कार्य करने की स्वीकृति के साथ-साथ समय-समय पर उनलोगों के बहुमूल्य विचारों और सुझावों से प्रबन्ध लेखन में मार्ग दर्शन होता रहा है। मैं उनलोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। इन लोगों क समकित प्रयास के फलरूप ही इस शोधप्रबन्ध को अत्यल्प अवधि में प्रस्तुत करने के योग्य हो सका हूँ।
इसके अतिरिक्त सिन्हा लाइब्रेरी, पटना, डॉ० काशी प्रसाद जायसवाल शोध संस्थान, पटना, बिहार रिसर्च सोसाइटी पुस्तकालय, पटना, खुदाबक्स खाँ ओरिएण्टल पुस्तकालय, पटना, अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान, पटना एवं नेशनल लाइब्रेरी, कलकत्ता के अधिकारियों का आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने समय-समय पर अमूल्य पुस्तकों को उपलब्ध कर मुझे शोधकार्य को पूर्ण करने में मदद की।
अपने परम श्रद्धेय पिताजी तथा पूजनीया माताजी के चरण कमलों में अपने हृदय की समस्त अनुभूतियों को अर्पित करता हूँ, जिन्होंने मेरी सास्वत-साधना को शिखर तक पहुँचाने के लिए प्रयत्न किया। इनलोगों के आशीर्वाद के रूप में ही यह पुस्तक है। इनके अतिरिक्त परिवार के उन तमाम छोटे-बड़े सदस्यों का भी आभारी हूँ, जिन्होंने मुझे इस कार्य के लिए विभिन्न रूप से सहयोग प्रदान किया है।
मित्रों और सहयोगियों में अनेक ऐसे हस्ताक्षर हैं, जिन्होंने समय-समय पर अपने विचार देकर मुझे उपकृत किया है। मैं उन सभी के प्रति आभारी हूँ।
Hindu (हिंदू धर्म) (14032)
Tantra (तन्त्र) (1042)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2135)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1632)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (715)
Sahitya (साहित्य) (25415)
History (इतिहास) (9382)
Philosophy (दर्शन) (3708)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist