प्राक्कथन
एक ऐसा दौर भी था जब भारत का हर राज्य बंधुआ मजदूरी प्रथा समाप्त करने संबंधी अपनी उपलब्धियों को लेकर अन्य राज्यों से प्रतिस्पर्धा करता था, आपस में होड़ चलती थी और यह प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1 जुलाई 1975 को घोषित बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रमों की सूची में चौथे नंबर पर मौजूद था। यही वह समय था जब जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान (एसपी) बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराने के लिए ऐसे घरों और काम के ठिकानों पर छापा मारा करते थे जहाँ बंधुआ मजदूरों के होने का अंदेशा रहता था। मजदूरों को मुक्त कराने के साथ ही बंधुआ बनाने वाले उनके मालिकों और दलालों को पकड़ने और सलाखों के पीछे भेजने का काम होता था।
अब ऐसा नहीं होता। इस सामाजिक बुराई के धब्बे को पोंछने के लिए उन दिनों शासन के लोग जिस उत्साह और ऊर्जा से काम करते थे वह आज शायद ही कहीं दिखती है। आज यह मुद्दा ही सार्वजनिक नीति दस्तावेजों और चर्चा से गायब सा हो गया है।
पर आँख बंद करने मात्र से शैतान गायब नहीं हुआ करते। बंधुआ प्रथा आज की भी त्रासद सच्चाई है। गायब होने की जगह इसने नए-नए रूप घर लिए हैं: बंधुआ जबरिया मजदूरों की खरीद-फरोख्त व्यावसायिक सेक्स कारोबार के लिए क्रय-विक्रय, जबरन मानव अंग निकालने, जबरन गोद दिलाने, जबरिया विवाह, घरेलू काम के लिए जोर जबरदस्ती और अंतर्राज्यीय पलायन के साथ बंधुआगिरि इसके नए रूप हैं। इतना ही नहीं इस मर्ज ने नए रूपों में और तेजी पकड़ी है, आकार बढ़ाया है। इससे भी बड़ा सच है कि जब तक एक तरफ गरीबी, भूमिहीनता, पलायन और कर्ज लेकर जिंदगी बसर करने की स्थिति बनी रहेगी और दूसरी तरफ अनंत भोग और असीमित लोभ बना रहेगा तरह-तरह की बंधुआगिरि चलती ही रहेगी। संस्कृत का एक सुभाषित यही बताता है, 'जिसके पास सौ हों उसे हजार की लालसा होती है, हजार वाले को लाख की और लाख वाले को असीमित चाह आ जाती है; मनुष्य की भोग की लालसा दिन-ब-दिन जवान होती जाती है'। निश्चित रूप से लालसाओं और लोभ का कोई अंत नहीं है।
भोग और लोभ में पड़े इंसान के मन के आगे अंतर्राष्ट्रीय संधियों के प्रावधान, संवैधानिक और वैधानिक प्रावधान, अदालतों के फैसले, मानवाधिकार संस्थाओं के साझा ज्ञान और अनुभव छोटे पड़ जाते हैं और यह भोगी भाव अन्याय, अत्याचार और हिंसा कराने में आगे निकाल जाता है। यह भारी विडंबना है कि विज्ञान और तकनीक की सारी प्रगति, सारा रॉकेट और अंतरिक्ष विज्ञान तथा मानवीय कल्पना, आविष्कार, भलमनसाहत और रचनाशीलता ने मनुष्य को ज्यादा दयालु, करुण और विचारवान नहीं बनाया है, उसे अपने मुश्किल में पड़े दूसरे भाई के प्रति ज्यादा मानवीय, संवेदनशील और सहानुभूति वाला नहीं बनाया है। सारा कुछ उसके ही खून पसीने से निरंतर चलने वाले कारोबार पर चल रहा है। मानव सभ्यता का आगे बढ़ना जारी है और उसके प्रति कोई करुणा ही नहीं, सामान्य मानवीय भाव नहीं है, सामान्य व्यवहार नहीं है।
Hindu (हिंदू धर्म) (14136)
Tantra (तन्त्र) (1049)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2144)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1639)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1312)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25540)
History (इतिहास) (9440)
Philosophy (दर्शन) (3742)
Santvani (सन्त वाणी) (2622)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist