Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

छद्म विज्ञान: नया पाखंड- Chhadma Vigyan: Naya Pakhand

$21
$28
25% off
Includes any tariffs and taxes
Specifications
Publisher: Rajkamal Prakashan
Author Parashuram Rao Arde
Language: Hindi
Pages: 313
Cover: Paperback
8.50X5.50 Inch
Weight 262 gm
Edition: 2026
ISBN: 9789377373894
BA6032
Delivery and Return Policies
Usually ships in 3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description

 

 

प्रस्तावना


यदि आपके दिमाग में (विज्ञान के बारे में) क्रान्तिकारी विचार हैं, तो आप इसे प्रमाण के साथ साबित करके प्रतिन्यूटन क्यों नहीं बनते?


इसका उत्तर क्या होगा, इससे हम वाकिफ हैं। आप वह कर नहीं सकते। क्योंकि आप मक्कार हो।


- रिचर्ड डॉकिंस, अनवीविंग द रेनबो


उपरोक्त दो पंक्तियों में रिचर्ड डॉकिंस ने छद्म विज्ञान की प्रकृति, तथाकथित वैज्ञानिकों और उनका उदात्तीकरण करने वालों की फितरत को उजागर किया है। हममें से कई लोग सोचते हैं कि हमें विज्ञान की पूरी समझ है या हमारे पास वैज्ञानिक दृष्टिकोण है या कम से कम हम समझदार हैं और वे अपना पूरा जीवन इसी गलतफहमी में बिताते हैं। वाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर दिन में सैकड़ों बार कुछ न कुछ लिखते हैं। लेकिन ऐसे महाभागों की 'विज्ञान निष्ठा' या वैज्ञानिक ज्ञान एक अनपढ़ व्यक्ति द्वारा लिखे गए प्रेम पत्र की तरह होगा, क्योंकि वह नहीं जानता कि हम क्या लिख रहे हैं, इसलिए हममें से अधिकांश लोग प्रो. परशुराम राऊ आर्डे द्वारा लिखित पुस्तक 'छद्म विज्ञान' में वर्णित वैज्ञानिक चमत्कारों के शिकार हैं। क्योंकि मूलतः उन्हें पता नहीं है कि वैज्ञानिक पद्धति क्या है?


विज्ञान की पद्धति अवलोकन, तर्क, अनुमान, धारणा, प्रयोग और निष्कर्ष (और उसमें कुछ संशोधन के साथ पुनः अवलोकन, तर्क, अनुमान...) के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करने की एक विधि है। लेकिन छद्म विज्ञान में, इनमें से कुछ चीजों को किनारे कर या तार्किक पद्धति को अपनाए बिना विज्ञान का केवल भ्रम पाला जाता है। विज्ञापन के द्वारा सामनेवाले को चुप कर दिया जाता है। वैज्ञानिक पद्धति यह सोचने का और कार्य करने का एक तरीका है। यह सच्चाई को जानने का एक तरीका है। विज्ञान हमेशा विनम्र होता है, वह नये परिवर्तनों के अनुकूल हो सकता है। वैज्ञानिक पद्धति में, यदि कुछ गलत हो जाता है तो उसे ईमानदारी से स्वीकार करने और गलती को सुधारने का अवसर मिलता है। समझ की प्रगल्भता एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण बनाती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण हमेशा धोखाधड़ी से इनकार करता है। जो विज्ञान की कसौटी पर खरा उतरता है, उतना ही सत्य है और बाकी असत्य है, यह रवैया अपनाया जाता है। आज समाज में 'इसके पीछे विज्ञान है' कहकर जनता पर बहुत सी बातें थोपी जाती हैं। उस चीज में विज्ञान है या नहीं, इसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जाँचा जा सकता है। विज्ञान आज सभी चीजों के कारणों को न जानता हो; लेकिन उन कारणों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही समझा जा सकता है। सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए छद्म विज्ञान (Pseudo-science) से दूर रहना चाहिए। क्योंकि मनुष्य की आज तक की प्रगति 'विज्ञान' के आधार पर ही हुई है।


विज्ञान और प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग हमेशा से होता रहा है। जब मनुष्य ने आग को खोज लिया, उसी समय, इस आग से खाना बनाने के साथ-साथ दूसरों को नुकसान पहुँचाने के लिए उसका उपयोग करने की गलत बुद्धि उत्पन्न हुई होगी। लेकिन निजीकरण, उदारीकरण और वैश्वीकरण के इस युग में, सच को झूठ और झूठ को सच साबित करके आम आदमी को ठगने की प्रथा अधिक से अधिक प्रचलित हो रही है। उसको समय पर रोकना, उसका शिकार न होना और आगे चलनेवाले की पीड़ा को देखकर समझदार बनना आवश्यक है। इस पुस्तक में लेखक ने इस बात की पूरी रूपरेखा दी है कि छद्म विज्ञान से किस प्रकार धोखाधड़ी होती है।


छद्म विज्ञान से दूर रहने के लिए हमें इसकी जड़ तक जाना होगा। इस सन्दर्भ में प्रो. परशुराम राऊ आर्डे द्वारा लिखित यह पुस्तक निश्चित रूप से पाठकों को छद्म विज्ञान के इस व्यापक फलक से परिचित कर सकती है। मूल रूप से, वास्तविक विज्ञान और नकली विज्ञान के बीच की रेखा धुँधली प्रतीत होती है, लेकिन इस पुस्तक को पढ़ने से आपको छद्म विज्ञान को समझने में मदद मिलेगी। पुस्तक पठनीय हो गई है क्योंकि आर्डे ने एक कठोर शोधकर्ता की तरह छद्म विज्ञान के सभी पहलुओं के बारे में गहराई से सोचा है। इसके लिए सभी मराठी पाठक उनके कृतज्ञ रहेंगे। गरि छद्म विज्ञान का दायरा, विविधता, व्यापकता को जब हम लेखक द्वारा दिये गए विवरण में पढ़ते हैं तो हम चकित रह जाते हैं। विश्व प्रलय के दावे, प्राचीन काल में भी आधुनिक सुविधाएँ थीं; यह विचार, परग्रह के बाशिंदों के आक्रमण के साक्ष्य, फलज्योतिष और फलज्योतिष के मंगल, राहू, केतु आदि का डर दिखाकर की जानेवाली लूट, चाँद-सितारों के मन पर होनेवाले परिणाम, सौरमंडल में पृथ्वी केन्द्र में है यह श्रद्धा, पृथ्वी गोल न होकर सपाट होने का भ्रम, चन्द्रमा पर अन्तरिक्ष यात्री गए ही नहीं, बल्कि यह सब हॉलीवुड की शूटिंग थी ऐसा दावा करना, पुरातन काल में भी वैमानिकी थी; ऐसे झूठे दावे करने का प्रयास, अन्तरिक्ष में ग्रहों की टक्कर होगी ऐसा कहना, बरमूडा ट्रायंगल, मौसम परिवर्तन को नकारना, ऐसे कई दिलकश, चमत्कारी और बाजार-विजेता प्रकारों के छद्म विज्ञान को लेखक विस्तार से स्पष्ट कर पाठकों को खतरों के बारे में चेतावनी दे रहा है। इस पुस्तक के अध्यायों के शीर्षक- वैकल्पिक चिकित्सा, प्लेसिबो प्रभाव, मेस्मर का भूत, एक्यूपंक्चर, रेकी, गर्भ-संस्कार का बाजार, पौराणिक विज्ञान आदि-आदि लेखक द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विषयों की गवाही दे सकते हैं।


चूँकि, लेखक न केवल एक मूकदर्शक हैं, बल्कि एक लड़ाकू और सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं, जो छद्म विज्ञान के सभी रूपों का विरोध करते हैं। उन्होंने उन लोगों के खिलाफ सीधे लड़ाई करके स्थिति के खालीपन को उजागर किया है, जो बोलनेवाला पत्थर, चुम्बक चिकित्सा, मध्य-मस्तिष्क की शक्ति का दावा करते हैं। छद्म विज्ञान को कैसे पहचाना जाए, छद्म विज्ञान का मनोविज्ञान और हजारों भुजावाला छद्म विज्ञान जैसे अध्यायों से लेखक ने इस सन्दर्भ में मौलिक बातें प्रस्तुत की हैं। चूँकि छद्म विज्ञान की यह संक्रामक बीमारी सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक क्षेत्रों में प्रवेश करती है, इसलिए इसके बारे में जागरूक होना और समय पर इससे मुक्ति पाना आवश्यक है।


छद्म विज्ञान का इतना प्रचार क्यों हो रहा है या बुद्धिमान लोग भी छद्म विज्ञान के शिकार क्यों होते हैं, इसका लेखक द्वारा किया विश्लेषण शिक्षाप्रद है और इसे मूल से पढ़ा जाना चाहिए। इसी प्रकार लेखक के विज्ञान और समाज के बारे में विचार बहुत ही चिन्तनीय हैं।

 

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories