The Saga of Param Vir Chakra Recipient Martyr Abdul Hamid
भूमिका
मैंने सन् इकसठ में एक कविता लिखी थी 'सबसे छोटी अक्रल्लियत'। वह कविता यूँ थी-
मैं इक फ़र्द हूँ अपने मुल्क की सबसे छोटी अक़ल्लियत का
नागफनी के इक जंगल में
जैसे हरसिंगार की कोंपल
नक्कारों के इक सहरा में
जैसे एक अकेली छागल
प्यास के वन में
नील गगन में
जैसे इक छोटा-सा बादल
ताज, अजन्ता की बस्ती में नटखट माखनचोर, हठीले की नगरी में
सूर, कबीर, मीरा, ग़ालिब, टैगोर के घर में
चिश्ती-से दीवानों को इस राह-गुज्जर में
चन्द्रगुप्त के सीने पर
अकबर के जिगर में
गंगो-जमन की इस धरती पर
उस गुलशन में
जिस गुलशन में सारनाथ और काशी जैसे फूल खिले हैं
आगरे और दिल्ली जैसे छतनार दरख्तों के साये हैं
हिन्दू, मुसलिम, सिख, ईसाई और बलवाई
संघ बनाकर
लोगों के तूफ़ान उठाकर
जलसे करके
फ़ाक़े करके
जेल बसाकर
ढोंग रचाकर
मरने की कसमें खा-खाकर
दल के दल
जत्थों के जत्थे
अपने-अपने हक के लिए लड़ते रहते हैं
डटकर हँगामे करते हैं
लाठी-चाकू से गाली तक
सड़कों पर हर शै चलती है
- यानी इन्सानों के सिवा इन सड़कों पर हर शै चलती है
हिन्दू, मुसलिम, सिख, ईसाई,
चोर, उचक्के,
थाने वाले,
डिप्टी साहब,
एस.पी. साहब, पंडितजी, मौलाना साहब,
- यानी इन्सानों के सिवा इन सड़कों पर हर शै चलती है उत्तर, दक्खिन, पूरब, पच्छिम
उर्दू, हिन्दी, बंगाली, पंजाबी, तमिल, अपनी ही मौजों के नाखून से जख्मी दामने साहिल ख़ौफ़ज़दा राधा की पायल, हैराँ-हैराँ देख रहा है नूर महल की प्यार-भरी नज्जरों का घायल वारिस दहशत के जंगल में हीर के हाथ से जहर का प्याला छीन रहा है अब वह खुद यह जहर का प्याला पी जाएगा वह अनजानी नार-सोहिनी नफ़रत के इस तेज चिनाब में डूब रही है हिन्दू, मुसलिम, सिख, ईसाई बहुतेरे हैं
पर कोई महिवाल नहीं है मैं इक फ़र्द हूँ अपने मुल्क की सबसे छोटी अक़ल्लियत का लेकिन उसका नाम बड़ा है
- हिन्दुस्तानी! हिन्दुस्तानी अपने वतन की सबसे छोटी अकल्लियत है उसका कोई संघ नहीं है उसकी कोई लीग नहीं है अपने वतन में हिन्दू, मुसलिम, सिख, ईसाई बहुतेरे हैं लेकिन मैं यह सोच रहा हूँ अपने मुल्क में हिन्दुस्तानी कितने होंगे!
Hindu (हिंदू धर्म) (14139)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25547)
History (इतिहास) (9451)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist