पुस्तक-परिचय
"चिकित्सा भास्कर" ग्रन्थ हरयाणा प्रान्त के प्रसिद्ध वैद्य त्यागवीर श्री चौधरी हरिसिंह जी, चिड़ी जिला रोहतक निवासी ने अपने अवर्णनीय पुरुषार्थ और ३५ वर्ष के विशेष अनुभव से तथा सहस्रों ग्रन्थों का स्वाध्याय करके सरल हिन्दी भाषा में आयुर्वेद का प्रचार और संसार के उपकारार्थ तैय्यार किया है, जो सम्पूर्ण २४ खण्डों में समाप्त होता है। जिसे पढ़कर साधारण हिन्दी जाननेवाला भी एक अच्छा वैद्य बन सकेगा। इसका निर्माण करके वैद्य जी ने जनता की बड़ी भारी सेवा की है। वस्तुतः इनका स्वयं सारा जीवन आयुर्वेद की त्यागपूर्ण सेवा में व्यतीत हुआ है। इस प्रथम खण्ड में जो जनता के सामने छपकर प्रस्तुत है, स्त्री, पुरुष, बाल, वृद्ध तथा युवाओं के असाध्य से असाध्य प्रत्येक रोग के निवारण का बड़ी उत्तमता से साररूप में विधान है। इसमें लगभग ६०० प्ररीक्षित प्रयोग हैं। दूसरे खण्डों में विस्तृतरूप से इसी प्रकार सरल हिन्दी भाषा में उन सब आयुर्वेदिक रत्नों का प्रकाश किया है जिनको स्वार्थी वैद्य हजारों रुपये लेकर अपने इष्ट, सम्बन्धी तथा भाई बन्धुओं को भी नहीं बतलाया करते हैं। एक-एक प्रयोग लाख-लाख रुपये का है। जिस सत्य को अनुभवी तथा विद्वान् वैद्यजन स्वयं अनुभव कर स्वीकार करेंगे। मुझे आशा है कि ऐसी आवश्यकीय तथा सर्वोपयोगी पुस्तक का सब सज्जन हृदय से अपनाकर स्वागत करेंगे और जनता की सही सेवा में हाथ बंटाकर कल्याण के भागी बनेंगे।
प्राक्कथन
पूज्य पिताजी के सुपरीक्षित एवं अपूर्व गुणप्रदर्शक अलौकिक प्रयोग संगृहीत हैं। कई प्रयोग तो ऐसे हैं जिन्हें लेकर खानदानी लोग सदा छुपाये रहते और अपना निर्वाह करते हैं। ये प्रयोग पूर्ण चमत्कार तभी दिखाते हैं जब किसी सुयोग्य वैद्य के हाथों में आते हैं। कहा भी है- "कुपात्रे निहिता काचित् क्रिया न फलवती भवेत्" । म चिक यह संग्रह वैद्यवृन्द के श्रीचरणों में अर्पित है। वैद्य लोग वैद्य के गुण धारण करके ही इन्हें अपनायें।
दो शब्द
हिन्दी भाषा में चिकित्सा शास्त्र के विषयों को लेकर अनेक ग्रन्थ प्रकाशित होचुके हैं। किन्तु वे सब डाक्टरों, वैद्यों तथा मैडिकल छात्रों तक ही उपयोगी हैं। या फिर बहुत सस्ते प्रकार का प्रकाशन करके प्रकाशक लोग भोली-भाली जनता को ठगते फिरते हैं। उनमें जो योग रोगों के प्रति दिए गए होते हैं वे उपयोग करने पर रोग अनुसार उचित नहीं बैठते । विभिन्न ग्रन्थों के आधार पर उनके उत्कृष्ट अंशों का संग्रह करते हुए लेखक ने इस पुस्तक की रचना की है। जिस प्रकार मधुमक्खी विभिन्न पुष्पों से उनके रसों का संग्रह करती हुई सरस स्वादिष्ट मधु को जन्म देती है उसी प्रकार का बहुत कुछ प्रयत्न लेखक ने किया है। इस पुस्तक में जितने भी योग दिए गए हैं वे सभी लेखक ने अपने जीवन में अपनाए हैं और उनसे जनता को बहुत लाभ हुआ है। इन योगों की विशेषता यह है कि ये इतने सरल हैं कि इन्हें सर्वसाधारण जनता भी आसानी से उपयोग में ला सकती हैं। लेखक की "चिकित्सा भास्कर" पुस्तक बहुत उपयोगी है इसके कई योगों का मैंने भी अपने मरीजों पर उपयोग किया है, जो रामबाण सिद्ध हुए हैं। स्त्री रोग चिकित्सा पुस्तक में विशेष रूप से "स्त्री रोग चिकित्सा" विषय को लिया गया है। थोड़ी पढ़ी लिखी माताएं भी इसे अपनाकर रोगमुक्त हो सकती हैं। लेखक (वैद्य हरिसिंह चिड़ी निवासी) हरयाणा में ही नहीं अपितु पंजाब में भी प्रसिद्ध रहें हैं। जिनके उपयोगी योगों ने रोगपीड़ित जनता का भला किया है।
Hindu (हिंदू धर्म) (14138)
Tantra (तन्त्र) (1049)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2144)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1640)
Yoga (योग) (1214)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25542)
History (इतिहास) (9444)
Philosophy (दर्शन) (3742)
Santvani (सन्त वाणी) (2622)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist