शब्दावली यानी किसी कथन या रचना में प्रयुक्त शब्द-समूह। पारिभाषिक यानी सर्वमान्य, जिसका प्रयोग किसी विशिष्ट अर्थ में किया जाए। पारिभाषिक शब्दावली यानी विशिष्ट अर्थ में प्रयुक्त होने वाले शब्दों की सूची। किसी भी विषय की पारिभाषिक शब्दावली का बहुत ही महत्त्व होता है। सहज भाषा की तुलना में किसी वैज्ञानिक, तकनीकी या आर्थिक विषय के वर्णन में यह विशेषता होती है कि उसमें संज्ञाओं (नाम) की भरमार होती है। किसी विशिष्ट विषय को समझने-समझाने का काम पारिभाषिक शब्दावली के बिना बेहद जटिल हो जाता है।
अर्थ की दृष्टि से किसी भाषा की शब्दावली दो प्रकार की होती है सामान्य शब्दावली और पारिभाषिक शब्दावली। ऐसे शब्द जो किसी विशेष ज्ञान के क्षेत्र में एक निश्चित अर्थ में प्रयुक्त होते हैं, वह पारिभाषिक शब्द होते हैं और जो शब्द एक निश्चित अर्थ में प्रयुक्त नहीं होते वह सामान्य शब्द होते हैं।
पारिभाषिक शब्दावली के दो लाभ हमें मिलते हैं, पहला यह कि किसी विचार, धारणा, संकल्पना को समझने-समझाने के लिये नए शब्द के प्रयोग से विचारों के प्रवाह को पंख लग जाते हैं और दूसरा यह कि शब्द की परिभाषा करने से वह अस्पष्टता समाप्त हो जाती है जो कि उस शब्द के सामान्य अर्थों में प्रयोग में आता है। इस प्रकार विचारों के आदान-प्रदान में आसानी होती है।
प्रस्तुत पुस्तक में हिन्दी के दस विषय क्षेत्रों की मूलभूत शब्द-सूची व्याख्या सहित दी गई है। ये विषय हैं-विधि, बैंकिंग, वाणिज्य, प्रशासनिक, कृषि, रसायनिक, भौतिक, गणित, अंतरिक्ष एवं कंप्यूटर। इन विषयों का व्यावहारिक जीवन में बहुतायत से व आवश्यक रूप से उपयोग होता है। पुस्तक की बोधगम्य शैली, गहन; किन्तु सहज, सरल जानकारी से हर आयु वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे।
हिन्दी की विकास गंगा सतत प्रवाहमय बनी रहे, तथा उसके उपयोग को जन-जन के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में पारिभाषिक शब्दावली में सरल एवं सुग्राह्य शब्दों का निर्धारण आवश्यक है। यह पुस्तक इसी दिशा में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है। इसी अनुष्ठान में पत्रिका प्रकाशन की उत्कृष्ट प्रकाशन श्रृंखला में पुस्तक 'हिन्दी में वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली का निर्माण' का प्रबुद्ध पाठक स्वागत करेंगे, ऐसा हमारा विश्वास है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist