<center><b>पुस्तक परिचय</b></center> गांजी के ब्याह के साथ क्या अनारो के समस्त दुख एक साथ कट ही गए? अनारो की कहानी अभी समाप्त नहीं हुई कि गंजी की शुरू हो गई। कोख-जायी के मन के सन्ताप से अनारों के मन की पीड़ा भला क्योंकर न जा गुँथेगी, बेटी का दुख अपने दुख से कहीं अधिक बड़ा होके सामने आया है। जिन्दगानी एक इम्तिहान बन गई है। अनारो के दुखों का बीज एक बार फिर फूटा है, गंजी के मुकद्दर से। पर है तो गंजी, अनारो की ही बेटी। कर्मठ, अटूट, जुझारू, अथक ! जीवन के कर्मक्षेत्र में संघर्षशील, कभी हार न माननेवाली, अदम्य जिजीविषा लिए हुए। इस बार सामने नन्दलाल नहीं, जमाई मनहर है। अनारो ने उसे बेटी क्या दी, बन्दर के गले में मोतियों की लड़ी डाल दी। अनारो एक बार फिर उठ खड़ी हुई है। उसकी जुबान भी चाबुक की मार करती है, सटाक ! सटाक ! "मैंने बेटी ब्याही है, बेची नहीं, समधिन!" अनारो ने आकर झोला पटका और यूँ बल खाके पटरे पर पसरी, जनो अधकुचली नागिन तड़प के पलटी हो।" समधिन मैंने एक से दूसरी रोटी नहीं जानी। पेट काट-काट के पोसा है बच्चों को। छटाँग भर गूदड़ को लिहाफ जाना है।" शान्ति की सास चौंक चौंक गई। ये आज समधिन कैसे तो अपनी नंगाई बखान गई। कहे तो क्या कहे समधिन से, बेटे के करतब तो हर हिसाब पार कर गए।<p>
<center><b>लेखक परिचय</b></center> मंजुल भगत का जन्म 22 जून, 1936 को मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने सन् 1955 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बी. ए. किया। उनकी प्रकाशित कृतियाँ हैं-' टूटा हुआ इन्द्रधनुष', 'अनारो', 'बेगाने घर', 'खातुल', 'तिरछी बौछार', 'गंजी' (उपन्यास); 'गुलमोहर के गुच्छे', 'आत्महत्या से पहले', 'कितना छोटा सफर', 'बावन पत्ते और एक जोकर', 'सफेद कौआ', 'चर्चित कहानियाँ', 'दूत', 'द सर्च एंड अदर स्टोरीज' (कहानी-संग्रह)। 'अनारो' उपन्यास का अनुवाद कन्नड़, रूसी, जर्मन व अंग्रेज़ी में हुआ। सम्भव नाट्य ग्रुप द्वारा इसका सफल मंचन भी हुआ। उनकी कहानियाँ मराठी, उर्दू, बल्गेरियन व जापानी भाषाओं में अनूदित हुईं। आकाशवाणी से कई कहानियों का नाट्य रूपान्तर भी प्रसारित। आकाशवाणी से प्रसारित लगभग पचास नाटकों में भागीदारी रही। जर्मनी के माइंस विश्वविद्यालय व भारत के अनेक विश्वविद्यालयों में उनके साहित्य पर शोध हुआ है। फ्रांकफुर्त, कश्मीर, नैनीताल, जबलपुर, जयपुर, जर्मनी और दिल्ली में आयोजित कई सेमिनारों में उन्होंने भाग लिया। 'अनारो' उपन्यास को यशपाल प्रतिष्ठान व उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा और 'खातुल' उपन्यास को 'कृति पुरस्कार' से पुरस्कृत किया गया। 31 जुलाई, 1998 को दिल्ली में उनका निधन हुआ।<p>
Hindu (हिंदू धर्म) (14139)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25547)
History (इतिहास) (9451)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist