<center><b>पुस्तक परिचय</b></center> दूसरा सप्तक के प्रथम कवि, भवानी प्रसाद मिश्र की यह पहली पुस्तक थी जिसका प्रकाशन 1956 में हुआ था। भाषा की सादगी और जीवन-जगत से जुड़ी सहज भावनाओं की छन्दबद्ध अभिव्यक्ति के चलते इस संग्रह ने अपने समय की हिन्दी कविता को एक नया मोड़ दिया था। इस संग्रह में शामिल शीर्षक कविता 'गीत-फ़रोश' आज तक उतनी ही लोकप्रिय है जितनी उस समय थी। विचार से गांधीवादी भवानी प्रसाद मिश्र मानते थे कि कविता की रचना उसी भाषा में होनी चाहिए जिस भाषा का प्रयोग आम जनजीवन में जनसाधारण करता है। 'जिस तरह तू बोलता है उस तरह तू लिख' कहने वाले इस कवि ने अपनी पूरी रचना-यात्रा में इस संकल्प का निर्वाह किया। 'गीत-फ़रोश' की कविताओं में प्रकृति और जीवन का प्राकृतिक उदात्त भाव बिना किसी अवरोध के जल-धारा की तरह प्रवाहित होता है; लेकिन वह जीवन के जटिल भावबोध को, आशा-निराशा-असमंजस को अनदेखा नहीं करता। किसान-जीवन के दुख, निर्बल जन की नाउम्मीदी और पीड़ा का आख्यान भी इन कविताओं में अपने पूरे आवेग के साथ आता है। लेकिन ये कविताएँ उम्मीद को हाथ से नहीं जाने देतीं, यही इनकी शक्ति है जो आज तक इन्हें जीवित रखे हुए हैं- मुझे विश्वास है, शाश्वत नहीं है वेदना कोई, उसे फिर प्राण मिलते हैं कि जिसने चेतना खोई।<p>
<center><b>लेखक परिचय</b></center> बीसवीं सदी की हिन्दी कविता में अपने अलग काव्य-मुहावरे और भाषा-दृष्टि के साथ-साथ स्वदेशी चेतना की तेजस्विता और कविता की प्रतिरोधक आवाज की पहचान बने भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म 29 मार्च, 1913 को जिला होशंगाबाद के एक गाँव टिगरिया में हुआ। 1930 में उन्होंने लिखा, "जिस तरह हम बोलते हैं उस तरह तू लिख।" वे 'दूसरा सप्तक' (1951) के पहले कवि हैं। 'कल्पना' पत्रिका (हैदराबाद) में सम्पादकीय साथी रहे। फिल्मों और आकाशवाणी में काम किया। 'सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय' के हिन्दी खंड के सम्पादक रहे। 'गांधी मार्ग' पत्रिका का सम्पादन किया। उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं- 'गीत-फ़रोश', 'चकित है दुख', 'अँधेरी कविताएँ', 'बुनी हुई रस्सी', 'खुशबू के शिलालेख', 'कालजयी' (खंड-काव्य), 'गांधी की पंचशती', 'मान सरोवर दिन', 'शरीर कविता', 'फसलें और फूल', 'त्रिकाल-संध्या', 'इदं न मम्', 'परिवर्तन जिए', 'अनाम', 'तुम आते हो' (कविता-संग्रह); 'भवानी प्रसाद मिश्र रचनावली' (संकलन); 'जिन्होंने मुझे रचा', 'कुछ नीति कुछ राजनीति' (गद्य)। उन्हें 'साहित्य अकादेमी पुरस्कार', उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के 'साहित्यकार सम्मान' और मध्य प्रदेश शासन के 'शिखर सम्मान' से सम्मानित किया गया। 20 फरवरी, 1985 को गृहनगर (नरसिंहपुर) में उनका निधन हुआ।<p>
Hindu (हिंदू धर्म) (14139)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25547)
History (इतिहास) (9451)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist