उत्तराखण्ड में अज्ञात और गुमनाम व्यक्तियों पर केन्द्रित पुस्तक उत्तराखण्ड की दिवंगत विभूतियां उत्तराखण्ड के कला-साहित्य, समाजसेवी और राजनीतिक व्यक्तियों पर केन्द्रित है। मैं इस सामग्री की मौलिकता का दावा नहीं करता हूँ।
ज्ञात-अज्ञात स्रोतों और तत्कालीन समाचार पत्रों को लेखन का मुख्य आधार बनाया गया है। कुछ लेख और विवरण लेखक के मूल नाम के साथ साभार के रूप में लिए गए हैं।
इस संकलन में गढ़वाल, कुमाऊँ और जौनसार के अधिकांश दुर्लभव्यक्तियों और उनके द्वारा समाज को दिये गये विशिष्ट योगदान को आम पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है। इस दृष्टि से अपने मार्गदर्शक और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सुरजीत दास, एन.एस. नपलच्याल दून लाइब्रेरी और शोध केन्द्र के अध्यक्ष प्रो. बी.के. जोशी, इतिहासकार प्रो. अतुल सकलानी, प्रो. अजय रावत, प्रो. शेखर पाठक, डॉ. नन्द किशोर हटवाल, नवीन जोशी, संजय कोठियाल, डॉ. गिरधर पण्डित, सर्वोदयी कुसुम रावत, डॉ. विजय शंकर शुक्ल, बिजू नेगी, कमला पन्त, उत्तराखण्ड सेवानिधि, निकोलस हॉफलैण्ड के प्रति विशेष आभार व्यक्त करना चाहता हूँ। इसके अतिरिक्त फोटो संकलन में अपने बेटे उत्कर्ष, बिटिया राधिका और पत्नी दक्षा धस्माना का भी सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।
इस संकलन में बहुत ऐसे नाम भी हैं जिन्होंने उत्तराखण्ड से बाहर रह कर भी इस अंचल की पहचान अपनी शिक्षा, योग्यता और नेतृत्व के गुणों के कारण देश की विशिष्ट पहचान बनाई है। इनके परिजनों द्वारा भी जिसमें श्रीमती मीरा चौहान, प्रो. विमल गैरोला, प्रो. सुनील कुमार सहित प्रो. सुरेखा डंगवाल, कुलपति दून विश्वविद्यालय, डॉ. संजय टम्टा, नैनीताल विश्वविद्यालय के सहयोग के प्रति भी आभार प्रकट करना अपना नैतिक दायित्व समझता हूँ।
पुस्तक को तैयार करने में उत्तर प्रदेश सूचना एंव जन सम्पर्क निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा 1970 में स्वाधीनता सेनानियों की परिचय पुस्तिका गढ़वाल, देहरादून और अल्मोड़ा का सहयोग लेकर संकलन को प्रमाणिक बनाने का प्रयास किया गया है। इसके अतिरिक्त शिव प्रसाद डबराल की पुस्तक उत्तराखण्ड का इतिहास भाग-8, डॉ. आर. के. वर्मा की पुस्तक देहरादून के स्वतन्त्रता संग्राम का इतिहास (2020) से भी सन्दर्भ लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त 'पहाड़' पत्रिका (सम्पादक शेखर पाठक) से भी सन्दर्भ लेकर इसे प्रमाणिक बनाने का प्रयास किया गया है।
अन्त में समय साक्ष्य प्रकाशन, के लिए विशेष कर प्रवीन भट्ट एवं रानू बिष्ट के सहयोग के लिए हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।
पुस्तक विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी, ऐसा मेरा विश्वास है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13780)
Tantra (तन्त्र) (1015)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2112)
Chaukhamba | चौखंबा (3226)
Jyotish (ज्योतिष) (1578)
Yoga (योग) (1175)
Ramayana (रामायण) (1320)
Gita Press (गीता प्रेस) (720)
Sahitya (साहित्य) (24904)
History (इतिहास) (9106)
Philosophy (दर्शन) (3645)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist