Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

हिन्दी साहित्य का इतिहास बोधगम्य पाठ- Hindi Sahitya Ka Itihas Bodhgamy Path

$22.50
$30
25% off
Includes any tariffs and taxes
Specifications
Publisher: Lokbharti Prakashan
Author Kalpana Verma
Language: Hindi
Pages: 200
Cover: Hardcover
8.50X5.50 Inch
Weight 290 gm
Edition: 2026
ISBN: 9788199356016
BA6041
Delivery and Return Policies
Usually ships in 3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description

 

 

भूमिका


हिन्दी साहित्य का इतिहास बहुत व्यापक है। प्रारम्भ में सामग्री को एकत्रित करके तिथिवार उनका संकलन करना जटिल था। गार्सी द तासी से चलकर यह इतिहास आज निश्चित आकार ले चुका है। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने अपने पूर्व के अध्ययनों के आधार पर सं. 1050 को आदिकाल का प्रारम्भ घोषित किया है। स्थूलतः 10वीं शताब्दी से जो भी सामग्री हिन्दी की प्रकृति के अनुकूल थी उसे हिन्दी साहित्य की आरम्भिक रचनाएँ मान लिया गया। बहुत सारे विद्वानों ने साहित्य का इतिहास लिखा। संस्कृत, पालि, प्राकृत, अपभ्रंश से हो कर हिन्दी भाषा का जो भी रूप बना उसमें हिन्दी की विविध बोलियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। बोलियों की रचनाएँ साहित्य के इतिहास में सम्मिलित हैं।


हिन्दी साहित्य का इतिहास पढ़ते और पढ़ाते समय एक बिन्दु पर मुझे हमेशा लगा कि विद्यार्थी जितने मनोयोग से काव्य या गद्य पढ़ लेता है, उसका एक अंश भी वह साहित्य का इतिहास पढ़ने में नहीं लगा पाता है। यह कह कर एक प्रकार की असहमति व्यक्त करता है कि यह इतिहास विस्तृत और कठिन है। उस समय से मुझे विद्यार्थियों की दृष्टि से एक साहित्येतिहास सामग्री की आवश्यकता महसूस हो रही थी। उसी विचार के तहत मैंने विद्वान साहित्यकारों के लेखन का लाभ लेते हुए यह पुस्तक 'हिन्दी साहित्य का इतिहास बोधगम्य पाठ' तैयार की है। यह पुस्तक किसी भी प्रकार के अनुसंधान का दावा नहीं करती। केवल पाठ्यक्रम के लिए उपयोगी सामग्री को संकलित करके प्रस्तुत करना इस पुस्तक के माध्यम से मेरा विनम्र प्रयास है। पुस्तक में साहित्य-लेखन की प्रारम्भिक स्थिति सें ले कर आदिकाल, भक्तिकाल, रीतिकाल और आधुनिक काल तक की सामग्री को संक्षेप में विवेचित किया गया है। कवियों या लेखकों के जीवन-परिचय वाले अंश को नहीं लिया गया है।


सामान्य तौर पर इतिहास अतीत का अध्ययन है। अतीत और इतिहास एक हों ऐसा भी नहीं है। इतिहास अतीत से चुनाव है। यह चुनाव इतिहासकार अपने समय, परिस्थिति आदि के अनुसार करता है। इस अर्थ में इतिहास समकालीन हो जाता है। हिन्दी साहित्य का इतिहास भारतीय समाज में निरन्तर घटित हो रहे परिवर्तनों की एक रूपरेखा प्रस्तुत करता है। जिस दौर में इतिहास आक्रमणकारियों को झेल रहा था, उनकी गुलामी को सहन कर रहा था उस समय साहित्यकार जन समूह के प्रतिरोध को रेखांकित और दर्ज कर रहा था। समाज की चित्तवृत्तियों के दर्पण की तरह साहित्य अपना काम कर रहा था। भारतीय समाज में गुलामी को कभी भी मन से स्वीकार नहीं किया था। राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक प्रतिकूलता के बावजूद भी प्रतिरोध की शक्ति को समाज ने कम नहीं होने दिया। पूरा आदिकाल उस वीरता को काव्यमय रूप में सामने रखता है। पराजय की भावना से ऊपर उठ कर आशा का संचार करता है।


भक्ति के उदय के साथ भक्तिकाल आता है। हजारी प्रसाद द्विवेदी का मानना है कि यदि विदेशी आक्रान्ता न आते तो भी इतिहास बारह आना वही रहता जो आज है। भक्तिकाल भाषा के गठन और निर्माण का काल है। यहाँ भक्ति एक मुक्ति का सन्देश ले कर आती है। वह चाहे निर्गुण हो या सगुण, दोनों इहलौकिकता के बन्धनों और रूढ़ियों का विरोध करती हैं। कबीर से लेकर मीरा तक का विद्रोह लौकिकता से पलायन नहीं है। बल्कि वह विद्रोह जीव और जीवात्मा के प्रति अज्ञानता के लिए है। तुलसीदास उस लौकिक व्यवस्था को राम राज्य का नाम देते हैं। सूरदास की भक्ति भी मानवीय प्रेम के ही ईश्वर प्रेम जैसे विराट रूप की स्वीकृति है। अतः भक्तिकाल का लेखन पलायन का नहीं, अपितु संसार में रहकर उसके लौकिक अभिप्रायों के साथ मुक्ति का सन्देश वाहक साहित्य है।


रीतिकाल इस दृष्टि से कठिन काल है क्योंकि यहाँ तक आते-आते भाषा की परिपक्वता ने रचनाकार के सामने अनेक बन्धन उत्पन्न कर दिये थे। विषय वस्तु और शिल्प का गढ़ाव ऐसा था कि रचनाकार की स्वाधीनता बाधित हो रही थी। इसी के बीच से आशा-निराशा से मुठभेड़ करते हुए रचनाकारों ने अपना रास्ता निकाला। सबने अपने रास्ते भिन्न-भिन्न चुने। जो बिहारी का रास्ता है वह घनानन्द का नहीं है। जो प‌द्माकर का है वह रत्नाकार का नहीं है। भूषण अपनी राह अलग बनाते हैं। ये रास्ते स्वयं में इतने दुर्गम हैं कि इनका कालान्तर में अनुकरण नहीं हुआ। एक तरह से पूरा रीतिकाल ही अनुगमनीय नहीं है। इसमें केशवदास के लिए तो कहा ही जाता है कि वे कठिन काव्य के प्रेत हैं।


आधुनिक काल भारतीय नवजागरण की चेतना से अनुप्राणित है। भारतेन्दु युग में थोड़ी दुविधा दिखती है। राजभक्ति और राष्ट्र भक्ति का द्वन्द्व मिलता है। ब्रजभाषा और खड़ी बोली का द्वन्द्व भी है। द्विवेदी युग तो खड़ी बोली में हिन्दी कविता को सम्भव करने का युग है। मैथिलीशरण गुप्त से द्विवेदी जी ने ब्रजभाषा में काव्य लेखन छुड़वा दिया था। परन्तु यहीं पर एक चूक भी हुई कि हिन्दी का सम्बन्ध उर्दू से टूट गया और जिन बोलियों से भक्ति और रीतिकाल पल्लवित एवं पोषित थे, खड़ी बोली के आग्रह में उनसे भी सम्बन्ध टूटने लगा। यहाँ से हिन्दी एक ओर मानक भाषा बनी वहीं दूसरी ओर आम जनता से वह जुड़ती गयी। बोलियों से अलगाव की स्थिति में खड़ी बोली हिन्दी को मजबूती तो मिली पर एक बड़े काल खण्ड को खोने का खतरा हिन्दी साहित्य पर मंडराने लगा है। सूर कबीर तुलसी की लोकप्रियता आज भी बनी हुई है जबकि अज्ञेय और मुक्तिबोध सामान्य पाठक की पहुँच से दूर हैं। पठनीय आलोचना और पठनीय इतिहास की हिन्दी साहित्य में जो कमी है उसे पूरा करने की आवश्यकता है।


इस पुस्तक की सामग्री लम्बे समय तक हस्तलिखित रूप में थी। विद्यार्थियों की सहायता के लिए इसे मैंने तैयार किया था। उसे जब मैंने प्रो. राजेन्द्र कुमार, पूर्व अध्यक्ष हिन्दी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय को दिखाया था तब उन्होंने मेरा उत्साहवर्धन करते हुए कहा था कि यदि यह सामग्री पुस्तक का आकार लेती है, तो निश्चित ही विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगी। उनकी प्रेरणा से जब मैंने लोकभारती प्रकाशन से इसे प्रकाशित कराने की योजना आदरणीय रमेश ग्रोवर के समक्ष रखी तब उन्होंने सहर्ष अपनी स्वीकृति दे दी। 'हिन्दी साहित्य का इतिहास : बोधगम्य पाठ' को साकार करने के लिए मैं अपने प्रकाशक को साधुवाद देती हूँ। अन्त में इतना ही कहूँगी कि इस पुस्तक में परम्परागत तरीके से उपलब्ध साहित्य के इतिहास को एक नयी दृष्टि से देखने का प्रयास किया गया है। इसकी उपादेयता का निर्णय मेरे विद्यार्थी ही करेंगे।

 

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories