भूमिका
होमियोपैथी श्रष्टा महात्मा डॉ. Hehnemann को अशेष श्रद्धा सुमन अर्पित करके 30 वर्ष का होमियोपैथी साधना में अभिज्ञता प्राप्त करने, जनस्वास्थ्य रक्षा के लिए लिपिबद्ध करना आरम्भ किया। इसमें मानसिक बीमारी का उपसर्ग चिकित्सा, संवैधानिक भेषज विद्या का गुणागुण, नोसड जीवाणु तत्व, संवैधानिक विचार से भारतीय भेषज विज्ञान, Solar treatment, होमिया तरंग चिकित्सा (Vibration Tharaphy), विरूद्धाचरण करने वाली दवाओं की तालिका आदि भिन्न-भिन्न अध्याय में अलग-अलग रूप में लिपिबद्ध किया, जिसके द्वारा अनेकानेक रोगी रोगमुक्त होंगे। मैं आशा करता हूँ कि इस पुस्तक का पाठ करके नवीन चिकित्सक भाईयों को एवं शिक्षार्थियों को काफी सुविधा हो सके। मैंने अनेक अभिज्ञ चिकित्सकों के द्वारा लिखित पुस्तकों का अध्ययन एवं practice करके जो अभिज्ञता प्राप्त किया उसे ही इस पुस्तक में भावी चिकित्सकों के लिए लिपिबद्ध किया। इसके द्वारा अगर एक भी रोगी निरोग होता है तो मेरी मेहनत सार्थक होगी, अन्त में जिन-जिन के सहयोग से यह पुस्तक प्रकाशित हुई उन्हें मेरा हार्दिक नमन।
लेखक परिचय
डा० जी० एस० राय का जन्म 07 अक्टूबर 1940 को उनके ननीहाल में हुआ था। पठन-पाठन पश्चिम बंगाल एवं बिहार में 1966 से 1998 तक चित्तरंजन लोकोमोटिव वक्स एवं GREF में जूनियर अभियंता के रूप में कार्यरत। बचपन से होमिया जगत के श्रेष्ठाओं के प्रति विशेष रूप रखने वाले अध्ययन, लगन एवं परिश्रम के बल पर 1973 में होमियों ने जगत में डॉक्टर को उपाधि प्राप्त किए। तत्पश्चात सरकारी सेवारत होकर भी जनसेवा करते हुए अपनी प्रतिभा को उद्भासित करत रहे। सन् 1998 में समय से पूर्व अवकाश (इस्तीफा) लेकर दिल्ली गए। वहाँ माता कलावती चेरीटेबल चिकित्या केंन्द्र, पालम दिल्ली में तीन वर्ष तक जनसेवा का कार्य भार सँभाले। तदुपरान्त बाबा नगरी वैद्यनाथधाम देवघर, झारखण्ड में आकर राम कृष्ण साधन मंदिर कुंडा देवघर के चेरीटेबल चिकित्सा केन्द्र में जनसेवा का कार्य करते हुए 2004 को होमियो विभाग से (स्वतंत्र रूप) से एम.डी. की उपाधि प्राप्त किए। शान्तचित्त, मृदुभाषी, सरलस्वभाव, सत्यवादिता, परोपकारिता की भावना से ओत प्रोत से जनसेवा का कार्य कर रहे हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (14032)
Tantra (तन्त्र) (1042)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2135)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1632)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (715)
Sahitya (साहित्य) (25415)
History (इतिहास) (9382)
Philosophy (दर्शन) (3708)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist