केंद्रीय हिंदी निदेशालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वावधान में भारतीय साहित्यमाला के प्रकाशन का प्रारंभ सन 1966 से किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य विभिन्न भारतीय भाषाओं के उत्कृष्ट साहित्य से हिंदी के पाठकों को पारिचित करना है। इस योजना के अंतर्गत अभी तक 'भारतीय भाषाओं के साहित्य का संक्षिप्त इतिहास', 'भारतीय कहानी', 'भारतीय बंध', 'भारतीय कविता' और 'भारतीय कविता में राष्ट्रीय चेतना' शीर्षक ग्रंथ प्रकाशित हो चुके हैं। प्रस्तुत पुस्तक 'भारतीय एकांकी' साहित्यमाला की आगामी कड़ी के रूप में प्रकाशित की जा रही है।
'भारतीय एकांकी' की एक समृद्ध परंपरा रही है। इसका उद्गम हमें प्राचीन संस्कृत साहित्य में प्राप्त होता है। भरत मुनि का 'नाट्य शास्त्र' यह सिद्ध करता है कि संस्कृत साहित्य में कई नाटकों की संरचना हुई। संस्कृत साहित्य को यह परंपरा आज भी भारतीय भाषाओं में परिलक्षित होती है। आज का भारतीय नाट्य साहित्य बिश्व की समृद्ध भाषाओं के समान ही है। यह भी बात सत्य है कि विभिन्न भारतीय भाषाओं में अपनी प्रादेशिक विशिष्टताएं होने के बावजूद समस्त भारतीय भाषाओं में अद्भुत साम्य है। आज के भारतीय एकांकी साहित्य में पाई जाने वाली यह समानता प्रस्तुत ग्रंथ में दृष्टिगत होगी।
बीसवीं शताब्दी के आरंभ से लेकर आज तक के भारतीय साहित्य की चौदह भाषाओं के तीन-तीन एकांकियों का चयन कर इस पुस्तक में संकलित किया गया है। इनमें से पहला एकांकी स्वतंत्रतापूर्व के साहित्य में से लिया गया है और शेष दो एकांकी स्वातंत्र्योत्तर साहित्य से चुने गए हैं। हिंदी भाषा के चार एकांकी इसमें दिए जा रहे हैं और समय पर प्राप्त न होने के कारण तमिल के दो एकांकी ही हम प्रकाशित कर सके हैं।
ऐसी कोई पुस्तक अभी तक देखने में नहीं आई है जिसमें सभी भारतीय भाषाओं के प्रतिनिधि एकांकी संकलित किए गए हों। भारतीय एकांकी साहित्य के तुलनात्मक अध्ययन की दृष्टि से इस संकलन का विशिष्ट महत्व है। इस दिशा में शोध कर रहे अनुसंधिरसुओं एवं जिज्ञासुओं के लिए यह ग्रंथ विशेष महत्वपूर्ण होगा। हमें यह भी विश्वास है कि इस योजना के द्वारा देश की भावात्मक एकता को बल मिलेगा। विद्वद्जनों एवं जिज्ञासुओं के विचार जानकर हमें हर्ष होगा।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist