पुस्तक परिचय
कहाँ से आए हैं... कहाँ जाना है ? कभी सोचा या महसूस किया, सब कुछ होते हुए भी मन उदास व खाली क्यों है ? प्रेम के नाम पर सिर्फ व्यापार और धोखा है। MAAsterG इन्हीं प्रश्नों के उत्तर इस पुस्तक में दे रहे हैं। यह पुस्तक भाग-दौड़ और जीवन की कठिनाइयों के बीच उस प्रेम की ओर ले जाती है, जो भीतर शांति और आनंद पैदा करती है। सरल भाषा में दिया गया ज्ञान पाठक को प्रेम, परमात्मा व आनंद की ओर ले जाता है। यह पुस्तक हर उस व्यक्ति के लिए है जो रिश्तों में सुकून व जीवन में खुशी व शांति चाहते हैं।
लेखक परिचय
MAAsterG ने सन् 2007 में आत्मज्ञान (प्रबोधन) प्राप्त किया। आत्मज्ञान के बाद के पहले 16 वर्षों तक, MAAsterG ने निस्वार्थ भाव से और अथक प्रयासों के साथ, 10 वर्षीय बच्चे से लेकर 80 वर्षीय वृद्ध तक, लाखों लोगों के जीवन को अपनी वाणियों के माध्यम से सकारात्मक रूप से रूपांतरित किया। यह सभी वाणियों उन्होंने पूर्णतः निःशुल्क दीं, बिना सार्वजनिक रूप से सामने आए। अनगिनत लोगों को आनंद और परम सुख की अवस्था में पहुँचते हुए देखने के बाद, उन्होंने सार्वजनिक रूप से सामने आने का निर्णय लिया और "MAAsterG" नाम अपनाया । "MAAsterG" शब्द का अपना एक अनोखा अर्थ है, जो 3 शब्दों से मिलकर बना है। "MAA" का अर्थ है, माँ जो जन्म देती है, इसी प्रकार MAAsterG की वाणियाँ एक नया जन्म देती हैं, और आपके असली स्वरुप को प्रकट करती हैं; "ster" का अर्थ है भीतर छिपी नकारात्मकता को हिलाकर सकारात्मकता में बदल देती है, और "G" अर्थात् Godism दर्शाता है ईश्वरत्व, आनंद और पूर्ण सुख। इन वाणियों को सुनने से अहंकार मिटता है और आत्मा की पवित्रता प्रकट होती है, यही आत्मबोध का जागरण है। दिसंबर 2023 में, MAAsterG ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सार्वजनिक रूप से पदार्पण किया और "मिशन 800 करोड़" की शुरुआत की। जिसका अनूठा नारा है, "हैप्पीनेस गारंटीड" (खुशियाँ सुनिश्चित) । यह एक महत्वाकांक्षी अभियान है, जिसका उद्देश्य है धरती पर प्रत्येक व्यक्ति तक आध्यात्मिक जागरण का संदेश पहुँचाना। यह मिशन इस सत्य पर आधारित है कि मानव पीड़ा का मूल कारण आत्मज्ञान की कमी है। जीवन, उसके अस्तित्व और मानव दुःख से जुड़े सबसे बुनियादी प्रश्नों के उत्तर देने का यह प्रयास है। मीडिया, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, रिट्रीट्स और वैश्विक पहुँच के माध्यम से, वे दिन-रात प्रयासरत हैं कि उनका ज्ञान धरती के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे ।
Hindu (हिंदू धर्म) (13870)
Tantra (तन्त्र) (1020)
Vedas (वेद) (738)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2117)
Chaukhamba | चौखंबा (3483)
Jyotish (ज्योतिष) (1618)
Yoga (योग) (1179)
Ramayana (रामायण) (1319)
Gita Press (गीता प्रेस) (720)
Sahitya (साहित्य) (25014)
History (इतिहास) (9180)
Philosophy (दर्शन) (3661)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist