<center><b>पुस्तक परिचय</b></center> हिन्दी साहित्य के इतिहास में रीतिकाल के समापन के साथ ही आधुनिकता का दौर शुरू हुआ जिसे नवजागरण और स्वतंत्रता आन्दोलन ने उरूज पर पहुँचाया। आधुनिकता की कुछ अनिवार्य पहचानों में से एक है महाकाव्य का विलोप। तब भी छायावाद के अग्रणी कवि जयशंकर प्रसाद ने महाकाव्य लिखा और उनके महाकाव्य ‘कामायनी’ को हिन्दी के सर्वश्रेष्ठ काव्य ग्रंथों में माना जाता है। लगभग एक शताब्दी पूर्व लिखे गए इस महाकाव्य के प्रकाशन के नौ दशक पूरे हो चुके हैं और कामायनी का सन्देश आज विश्व मानवता के लिए आवश्यक मार्ग बन गया है। छायावादी काव्य की प्रौढ़ता और परिपक्व सौन्दर्य का प्रतीक यह महाकाव्य जयशंकर प्रसाद की मेधा और कौशल का अप्रतिम उदाहरण है। पन्द्रह सर्गों में निबद्ध इस महाकाव्य को हिन्दी के लगभग सभी महत्त्वपूर्ण आलोचकों ने अपने अध्ययन का विषय बनाया। राधाकृष्ण मूल्यांकन माला की गौरवशाली परम्परा में ‘कामायनी’ पर यह आलोचना कृति हिन्दी के आधिकारिक विद्वानों और नई पीढ़ी के लेखकों के चिन्तन-मनन का सार्थक परिणाम है। हिन्दी साहित्य के विद्यार्थियों-शोधार्थियों के लिए इस मूल्यांकन माला के पुनर्नवा प्रारूप में अब कृतिकारों के साथ कृतियों पर भी मूल्यांकनपरक पुस्तकें उपलब्ध हैं। प्रसाद जी की अविस्मरणीय कृति को विभिन्न दृष्टियों से देखने-समझने का यह प्रयास हिन्दी आलोचना के लिए भी विश्वसनीय होगा।<p>
<center><b>लेखक परिचय-1</b></center> बसन्त त्रिपाठी का जन्म 25 मार्च, 1972 को भिलाई नगर, छत्तीसगढ़ में हुआ। उन्होंने एम.ए. (हिन्दी) किया और पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं- 'मौजूदा हालात को देखते हुए', 'सहसा कुछ नहीं होता', 'नागरिक समाज', 'घड़ी दो घड़ी' (कविता-संग्रह); 'शब्द' (कहानी-संग्रह); 'प्रसंगवश' (आलोचना)। 'राष्ट्रभाषा का सवाल', 'डॉ. रामविलास शर्मा : जनपक्षधरता की वैचारिकी', 'मीरांबाई', 'मुक्तिबोध' (सम्पादन)। सम्प्रति इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में अध्यापक हैं। ई-मेल : basantgtripathi@gmail.com<p>
<center><b>लेखक परिचय-2</b></center> पल्लव का जन्म राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी परिवार में हुआ। मूलतः कथा-आलोचना में सक्रिय पल्लव कथा-साहित्य के साथ-साथ कथेतर विधाओं की आलोचना में नवाचार के लिए जाने जाते हैं। 'कहानी का लोकतंत्र' और 'लेखकों का संसार' उनकी मौलिक पुस्तकें हैं। उन्होंने कई पुस्तक श्रृंखलाओं का सम्पादन किया है और साहित्य अकादेमी के लिए मोनोग्राफ लेखन भी किया है। हिन्दी की लघु पत्रिका 'बनास जन' के सम्पादक पल्लव दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज में हिन्दी के आचार्य हैं। ई-मेल: pallavkidak@gmail.com<p>
<center><b>प्रस्तावना</b></center> साहित्य में कृतियों का मूल्यांकन और पुनर्मूल्यांकन आलोचना का धर्म है। उन कृतियों को फिर पलटकर देखना और उनकी अर्थवत्ता को नये परिप्रेक्ष्य में देखना-समझना आलोचना को विश्वसनीय और रचनात्मक बनाता है। साहित्य की वास्तविक पहचान भी समय के प्रवाह में ही होती है। प्रकाशन के साथ तुरन्त चर्चा में आ जाने वाली कृतियाँ कई बार बाद में भुला दी जाने योग्य निकलती हैं। दूसरी तरफ ऐसा भी होता है कि कोई कृति अपने प्रकाशन के समय बहुत महत्त्वपूर्ण न समझी गई तो किन्तु कालान्तर में उसमें एकाएक अपने समय की सच्ची तसवीर दिखाई दे। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा अंग्रेजी और बाद में आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी द्वारा हिन्दी में कबीर की कविताओं के प्रस्तुतीकरण का महत्त्व ऐतिहासिक है। वस्तुतः आलोचना की जिम्मेदारी है कि वह अपनी भाषा और संस्कृति की मूल्यवान समझी जाने वाली कृतियों को समय समय पर पुनरीक्षण के लिए चुने और नये समय में उनकी अर्थवत्ता की पुनर्पहचान करे। हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल में ऐसी कृतियों की पहचान कठिन नहीं है जिन्हें प्रकाशित हुए एक या आधी शताब्दी व्यतीत हो गई है और उन्हें कालजयी माना जाता है। यदि रीतिकाल, भक्तिकाल और आदिकाल की कृतियों का भी स्मरण करें तो यह सूची आलोचना के समक्ष एक बड़ी चुनौती की तरह सामने होगी। कहना न होगा कि आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी से लगाकर हमारे समय तक अनेक विद्वान आलोचकों ने अपनी रुचि और विवेक के अनुसार ऐसी चुनौतियों को स्वीकार किया है।<p>
Hindu (हिंदू धर्म) (14145)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (713)
Sahitya (साहित्य) (25585)
History (इतिहास) (9455)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist