भूमिका
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यह केवल अपने लौकिक सौंदर्य के कारण ही नहीं, बल्कि अलौकिक सुंदरता के कारण भी प्रसिद्ध है। सदियों से यह भूमि न केवल पर्यटकों, अपितु ऋषि-मुनियों तथा सूफी संतों के आकर्षण का भी केंद्र बनी हुई है। इस भूमि ने महान संतों (महिला/पुरुष) को जन्म दिया है, जिनका व्यक्तित्व संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। इन महान संतों ने ऊँच-नीच, भेद-भाव, जाति-पाँति की संकीर्ण मानसिकता की अपेक्षा मानवता तथा सर्वधर्म समभाव का विश्वव्यापी दृष्टिकोण अपनाया, यही कारण है कि आज भी विभिन्न धर्मों तथा जातियों के लोग इनकी दरगाहों पर बड़ी मात्रा में हाज़िरी देते हैं तथा उनके बताये गए पथ का अनुसरण करते हैं। इस व्यापक जीवन दृष्टि का यहाँ के लोगों के जीवन तथा मानसिकता पर गहन प्रभाव है। यदि भाषा- शास्त्रीय दृष्टि से इन संतों के काव्य का अध्ययन किया जाए तो यह पता चलता है कि इनके द्वारा प्रयुक्त कश्मीरी भाषा के अधिकतर शब्द संस्कृत भाषा तथा हठयोग से जुड़ी शब्दावली से संबंधित हैं। इसके अतिरिक्त, कई कवियों ने फारसी की मसनवी शैली को अपनाते हुए प्रेमाख्यानों की भी रचना की है। कश्मीरी संतों के साथ-साथ इस पुस्तक में हिंदी प्रदेश से जुड़े संतों; यथा कबीर, तुलसी, जायसी, मीरा, गुरु नानक, दादु दयाल, सुंदरदास, सहजोबाई, पलटूसाहब आदि के काव्य का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है।
अध्यात्म के अतिरिक्त इस पुस्तक में कश्मीरी लोक संस्कृति पर भी प्रकाश डाला गया है। पुस्तक के दूसरे खंड में कश्मीरी लोक कथाएँ हैं, जिनसे यहाँ के लोक जीवन की झाँकी देखने को मिलती है।
आशा करती हूँ आपको मेरा यह लघु प्रयास पसंद आएगा।
Hindu (हिंदू धर्म) (14138)
Tantra (तन्त्र) (1049)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2144)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1640)
Yoga (योग) (1214)
Ramayana (रामायण) (1312)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25543)
History (इतिहास) (9444)
Philosophy (दर्शन) (3742)
Santvani (सन्त वाणी) (2622)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist