डॉ० वेदप्रकाश का जीवन-परिचय: डॉ० वेदप्रकाश का जन्म ग्राम-कलञ्जरी, जिला-मेरठ, उ०प्र० में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सम्वत् २००८ (१२ मार्च, १९५२) को हुआ। आपकी माता श्रीमती प्रेमवती और पिता श्री बाबूराम थे। आपकी प्रारम्भिक शिक्षा गाँव। की पाठशाला में हुई । आपने गुरुकुल सर्वोदय जू० हा० स्कूल, पाँचली (मेरठ) में कक्षा ८ तक किसान इण्टर कॉलिज, मुहिउद्दीनपुर (मेरठ) में इण्टरमीडिएट तक; मेरठ कॉलिज, मेरठ में एम० ए० (अर्थशास्त्र एवं हिन्दी तक शिक्षा ग्रहण की। आपने १९७८ में मेरठ विश्वविद्यालय, मेरठ से हिन्दी में पी-एच० डी० की उपाधि प्राप्त की। आपका विवाह १७ जून, १९७८ को श्रीमती श्यामकुमारी के साथ हुआ। आपके दो सुपुत्र डॉ० प्रियांक आर्य (पर्यावरण वैज्ञानिक) और डॉ० श्वेतांक आर्य, गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कम्प्यूटर साइंस विभाग में प्राध्यापक हैं। आप मेरठ कॉलिज के हिन्दी विभाग में प्राध्यापक पद से ३० जून २०१४ को सेवानिवृत्त हुए हैं। आप यथार्थ में वैदिक धर्म और आर्यसमाज के पक्के भक्त हैं। आप मेरठ कॉलिज की सेवा के उपरान्त अपना अधिकांश समय ईश्वर-उपासना, साहित्य लेखन तथा आर्यसमाज एवं वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार में व्यतीत करते हैं। आप "हिन्दी साहित्य पर महर्षि दयानन्द का प्रभाव" विषय पर अनेक शोधाार्थियों को पीएच०डी० की उपाधि हेतु शोधकार्य करा चुके हैं। आप अपने परिवार के साथ प्रतिदिन पञ्चमहायज्ञ करते हैं। आपका स्वभाव अत्यन्त सरल और सात्त्विक है। आप वैदिक आधार पर सरल, सात्त्विक, निर्लिप्त और व्यावहारिक जीवन जीते हैं। आप अबतक लगभग ६० पुस्तकें लिखे चुके है। परमेश्वर ने डॉ० वेदप्रकाश को छन्दोबद्ध सुन्दर काव्य-लेखन की अदभुत् प्रतिभा दी है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13985)
Tantra (तन्त्र) (1024)
Vedas (वेद) (735)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2123)
Chaukhamba | चौखंबा (3475)
Jyotish (ज्योतिष) (1631)
Yoga (योग) (1191)
Ramayana (रामायण) (1316)
Gita Press (गीता प्रेस) (716)
Sahitya (साहित्य) (25076)
History (इतिहास) (9207)
Philosophy (दर्शन) (3700)
Santvani (सन्त वाणी) (2604)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist