लेखक परिचय
मिथलेश शरण चौबे जन्म 13 दिसम्बर 1976 गढ़ाकोटा (सागर) मध्यप्रदेश शिक्षा एम.ए. (हिन्दी), पीएच.डी. प्रकाशन विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ, समीक्षाएँ एवं लेख सम्प्रति हिन्दी विभाग में संविदा पर अध्यापन
पुस्तक परिचय
कुँवर नारायण का रचना संसार 1956 में प्रकाशित कविता संग्रह 'चक्रव्यूह' से अद्यतन फैला हुआ है। पचासक वर्षों से रचनाकर्म में संलग्न कुँवर नारायण ने कवि, कथाकार और आलोचक के रूप में अपनी विशिष्ट प्रतिष्ठा अर्जित की है। कुँवर नारायण का लेखकीय व्यक्तित्व इस बात का सबल दृष्टान्त है कि 'इस' या 'उस' तरफ की सृजनेत्तर गतिविधियों में व्यतीत होने की अपेक्षा एकाग्र और गहन अध्यवसाय से ही अपनी सृजनशीलता को ध्यानाकर्षी और मूल्यवान बनाया जा सकता है। यही कारण है कि कुँवर नारायण का कृतित्व हमारे समय में हुए बहुसंख्यक लेखकों के बीच अपनी अद्वितीयता और समकालीन दबाबों-तनावों के साथ मानवीय नियति के मूलभूत प्रश्नों चिन्ताओं से गहरे बौद्धिक विवेक के साथ उलझने का साक्ष्य बन सका है। कुँवर नारायण के कृतित्व को, उनके विन्यास की मौलिकताओं को समझने की दिशा में यह पुस्तक जिस तरह रुचिपूर्वक रचनात्मक अनुसंधान करती है, वह इसे उल्लेखनीय बना सकी है।
Hindu (हिंदू धर्म) (14019)
Tantra (तन्त्र) (1039)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2135)
Chaukhamba | चौखंबा (3470)
Jyotish (ज्योतिष) (1632)
Yoga (योग) (1212)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (716)
Sahitya (साहित्य) (25198)
History (इतिहास) (9344)
Philosophy (दर्शन) (3712)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist