लेखक परिचय
नाम डॉ. कैलाश सिंह पिता : श्री सत्यदेव सिंह माता : श्रीमती चन्द्रमा देवी सहधर्मिणी : श्रीमती अमला सिंह (स्नातक) शिक्षा : प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक पाठशाला भैरोपुर आजमगढ़ (यू.पी) स्नातक : गाँधी शताब्दी स्मारक महाविद्यालय कोयलसा आजमगढ़। सम्बद्ध-गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुरा बी.एड.: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी। स्नातकोत्तर : इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद पी-एच.डी. उत्कल विश्वविद्यालय वानी विहार भुवनेश्वर उड़ीसा । शिक्षण : बिलों स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुरवाड़ रोड कल्यान थाणे महाराष्ट्र में प्रवक्ता। प्रकाशित कृतियां : 1. निराला के काव्य में उनके संघर्षपूर्ण जीवन का प्रतिबिम्ब (शोध प्रवन्ध), 2. सन्त कबीर: समालोचनात्मक पुस्तक, 3. साहित्त्यिक निबन्धावली, 4. पत्र लेखन, 5. निबन्ध-मंजूषा: उल्लास नगर मुम्बई, 6. मेरा गांव मेरा देश काव्य-संकलन (भारती प्रकाशन भुवनेश्वर), 7. मीरा मंदाकिनी- (समालोचना एवं व्याख्या), 8. लोक नायक तुलसीदास (समालोचना) : लघु कहानियां, प्रेरक प्रसंग, यात्रा वृतांत समालोचनात्मक लेख, एवं फुटकर निबन्ध। अन्य सम्प्रत्ति : कविता, लघु कहानी, प्रेरक प्रसंग समालोचनात्क लेख एवं स्वतन्त्र लेखन।
पुस्तक परिचय
'मीरा-मंदाकिनी' मीरा के व्यक्तित्व मीरा के संघर्ष और उसकी नारी चेतना के उदय की कहानी है। मौरा अपने जीवन में सतत् संघर्ष शील रही। नारी मर्यादा के खिलाफ, समस्त बाधा विघ्नों को ठोकर मारते हुये आगे बढ़ती रही। मीरा भारतीय नारियों के लिए मशाल एवं मिशाल रही। मीरा भारतीय नारियों को प्राचीन रीतियों परम्पराओं को जो एक पूर्ण समाज एवं नारी हित में कतई नहीं था अपने हाथो से नई उम्मीद एवं नई सुबह का दीप प्रदान किया। वह किसी की परवाह न करते हुये सतत अग्रसर रही। मीरा मंदाकिनी में मीरा के युग उसके जीवन परिचय, उसकी भक्ति भावना, मीरा की भाषा मीरा की नारी चेतना, उसके काव्य में गीतितत्व, प्रेमतत्व एवं प्रकृति तत्व को स्वयं ढूंढने समझने, संजाने संवारने और पाठकों के सम्मुख प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। साथ ही मीरा की राजस्थानी भाषा में लिखित मूल पदावली 'डाकोर की प्रति' एवं 'काशी की प्रति' से प्राप्य पदों की व्याख्या प्रस्तुत की गयी है। गंगा की तरह पावन 'मीरा-मंदाकिनी' में पाठक जन अवगाहन कर यत्किंचित भी लाभान्वित हुये तो लेखक अपने प्रयास सार्थक समझेगा।
Hindu (हिंदू धर्म) (13569)
Tantra (तन्त्र) (1008)
Vedas (वेद) (729)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2085)
Chaukhamba | चौखंबा (3186)
Jyotish (ज्योतिष) (1557)
Yoga (योग) (1161)
Ramayana (रामायण) (1337)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24672)
History (इतिहास) (8992)
Philosophy (दर्शन) (3625)
Santvani (सन्त वाणी) (2624)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist