भूमिका
आज के इस डिजिटल युग में समाचार पत्र और प्रिंट पत्रकारिता अपनी जड़ों से ही नाटकीय रूप से बदल गयी है। ब्राडकास्ट मीडिया के स्वरुप में परिवर्तन का आग्रह भी जोर पकड़ रहा है। विश्व भर के लोगों के लिए समाचार के स्रोत, समाचार पत्र और टीवी आज बहुस्तरीय प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहे हैं। साथ ही, इस बात की चिंता बढ़ रही है कि इंटरनेट पर पत्रकारिता, पत्रकारिता के आधारभूत मूल्यों को बनाए रखने में विफल हो रही है। यह आशंका भी बलवती हो रही है कि गुणवत्तापूर्ण जानकारी की कमी और वैश्विक स्तर पर हो रहे सूचना युद्ध के कारण लोकतांत्रिक देशों में भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से नागरिक स्वतंत्रता और संवैधानिक प्राधिकार के मध्य संतुलन पर संकट के बादल छा सकते हैं। हमारे विश्लेषण के केंद्र में चौथे एस्टेट की धारणा है। एडमंड बर्क द्वारा गढ़ा गया यह शब्द पत्रकारिता के सरोकारों काअत्यंत विशदवर्णन करता है। चौथे एस्टेट की अवधारणा पत्रकारिता की भूमिका के महत्व को विस्तार देती हुई लोगों को यह बताती हैकि कैसे पत्रकारिता जनतंत्र के चतुर्थ स्तंभके रूप में कार्य करती है, सार्वजनिक अधिकारियों को उत्तरदायित्व के प्रश्नों पर कठघरे में खड़ा करती है और प्रमुख मुद्दों के बारे में नागरिकों को सूचित करती है। यह मिशन पिछली कुछ सदियों से पत्रकारिता उद्यम के केंद्र में रहा है। आज सोशल मीडिया और ब्लॉगिंग जैसे समाचारों के नये रूप चौथे स्तंभ के श्रेष्ठतर रूप का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने लगे हैं, उनके इस दावे पर कई प्रश्न चिह्न खड़े हो सकते हैं। यद्यपि यह भी सच है कि इस कारण अब समाचार सामग्री को कई प्लेटफार्मों के लिए एक साथ तैयार करना घटना जो शायद उतनी महत्वपूर्ण न दिखे परंतु सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग टॉपिक बन सकती है। चौजें प्रकाश की गति से वायरल होती हैं और एक रिपोर्टर को सोशल मीडिया की गति और रुझानों के साथ सहज होना पड़ता है और उसके साथ ही प्रतिस्पर्धा भी करनी पड़ती है। यह पुस्तक रिपोर्टिंग की इस नयी राह का निरीक्षण करके, नये यात्रियों के लिये सहायता के उपयोगी सूत्र प्रदान करने का प्रयास करती है। इस क्रम में यह पुस्तक रिपोर्टिंग के निम्नलिखित विषयों को सम्मिलित करती है:
लेखक परिचय
डॉ. दुष्यंत कुमार राय ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से सांख्यिकी के साथ-साथ पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त डॉ. राय ने हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ विज्ञान संचार और पत्रकारिता में पीएचडी की उपाधि भी प्राप्त की है। राजनीतिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक विषयों पर उनके लेख पिछले डेढ़ दशक से अखबारों और पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं। डॉ राय ने कई पुस्तकों का लेखन और संपादन भी किया है। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत किए हैं। 2015 से 2019 तक, डॉ राय ने भारत सरकार के रेल मंत्रालय में राजभाषा सलाहकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में, डॉ राय उपराज्यपाल, जम्मू और कश्मीर के मीडिया सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।
पुस्तक परिचय
भारत जैसे विकासशील देश में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक विकास को गतिशील बनाने में पत्रकारिता और जनसंचार माध्यमों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से जो भी परिवर्तन हुए हैं, उनमें से कोई भी मीडिया की सहायता के बिना साकार रुप नहीं ले सकता था। वर्तमान में लगभग सभी राष्ट्रीय भाषाओं में दैनिक समाचार पत्रों और पत्रिकाओं का प्रकाशन हो रहा है। इसके अतिरिक्त टेलीविजन चौनलों और इंटरनेट मीडिया का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। तीव्र परिवर्तन के इस नवपरिवेश में पत्रकारिता भी अधिक परिष्कृत और सक्षम होने का दबाव अनुभव कर रही है। नई संचार तकनीकों की बढ़ती लोकप्रियता ने असीमित अवसर के साथ नई चुनौतियों के लिये भी ऊर्वर भूमि तैयार की है। यह पुस्तक पत्रकारों के कौशल वैविध्य में नई बारीकियों को जोड़ने के उद्देश्य की पूर्ति के लिये प्रकाशित की गयी है। आशा है कि देश के अत्यंत अनुभवी और प्रख्यात पत्रकारों के लेखों का यह संग्रह जनसंचार के छात्रों और नव-पत्रकारों के लिए अत्यधिक सहायक होगा। पुस्तक के पंद्रह अध्याय अनेक महत्वपूर्ण विषयों जैसे राजनीति, अर्थशास्त्र, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, रक्षा, खेल, सिनेमा और जीवन शैली आदि पर आधारित हैं। सभी अध्याय लेखकों के ज्ञान और व्यक्तिगत अनुभव के प्रतिफल हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (13972)
Tantra (तन्त्र) (1022)
Vedas (वेद) (736)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2123)
Chaukhamba | चौखंबा (3483)
Jyotish (ज्योतिष) (1627)
Yoga (योग) (1181)
Ramayana (रामायण) (1317)
Gita Press (गीता प्रेस) (720)
Sahitya (साहित्य) (25027)
History (इतिहास) (9192)
Philosophy (दर्शन) (3679)
Santvani (सन्त वाणी) (2606)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist