यह पुस्तक एक बाल मनोवैज्ञानिक के रूप में बच्चों और उनकी माताओं के साथ काम करते हुए मेरे अपने अनुभवों के आधार पर लिखी गई है। यह कोई विद्वतापूर्ण कृति नहीं माता-पिताओं के लिए एक व्यवहारिक मार्गदर्शन है, हालाँकि विद्वान और शिक्षाविद् भी शायद इसमें अपनी रुचि के विचार पा सकें। मेरा उद्देश्य है एक बच्चे को प्रशिक्षित करने के कठिन और चुनौतीपूर्ण दायित्व को पूरा करने में माता-पिता को प्रशिक्षित करना।
इस पुस्तक को लिखने में मैंने बहाई लेखों, बाइबिल, कुरान, लूके, रुसो, कांट, डारविन और स्पेन्सर जैसे दार्शनिकों, शिक्षाविदों और बाल मनोवैज्ञानिकों के अध्ययन से प्राप्त विचारों का उपयोग किया है। यहाँ सभी स्त्रोतों का उल्लेख मैंने नहीं किया है लेकिन इच्छुक माता-पिता पुस्तकालयों और पुस्तकों की दुकानों से उपलब्ध ज्ञान भण्डार का भी लाभ उठा सकते हैं।
मूल रूप से फारसी में लिखी गई यह पुस्तक पश्चिमी देशों के पाठकों के लिए अंग्रेजी में अनुदित की गयी थी।
Hindu (हिंदू धर्म) (13523)
Tantra (तन्त्र) (1007)
Vedas (वेद) (716)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2084)
Chaukhamba | चौखंबा (3186)
Jyotish (ज्योतिष) (1556)
Yoga (योग) (1161)
Ramayana (रामायण) (1337)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24657)
History (इतिहास) (8977)
Philosophy (दर्शन) (3615)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist