योग विषय से डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, मास्टर में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए पातंजल योग दर्शन की ये पुस्तक किसी वरदान से कम नहीं है। योग विषय में महर्षि पतंजलि की अमूल्य कृति पर यूं तो अनेकों पुस्तक उपलब्ध हैं। लेकिन ऐसी पुस्तक जो विश्वविद्यालय के सिलेबस के साथ ही UGC NET-JRF और YCB (All Levels) के लिए भी हो इसकी कमी है। पढ़ाई के दौरान मुझे कोई भी ऐसी पुस्तक नहीं मिली जिससे परीक्षा की तैयारी आसानी से हो जाए। जबकि परीक्षा में सबसे ज्यादा सवाल इसी विषय से पूछे जाते हैं। योग विषय से पीजी डिप्लोमा और MA करने के दौरान सबसे कठिन विषय योग दर्शन ही लगा। मास्टर के बाद खुद UGC NET की तैयारी शुरू की तो इसके सूत्रों को आसान भाषा में समझना और फिर उनसे बनने वाले सवाल परेशान करने लगे।
उसी समस्या को देखते हुए मैंने सरल भाषा में पहले अपना नोट्स तैयार किया और UGC NET की परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं गुरु परंपरा योग संस्थान में पढ़ाने के दौरान छात्रों के द्वारा अक्सर ये सवाल पूछा जाता है कि कौन-सी पुस्तक खरीदी जाए जिसमें इस बात का जिक्र हो कि किस सूत्र से कैसे सवाल पूछे जाते हैं।
छात्रों की इसी समस्या को देखते हुए (खुद की भी ये समस्या रह चुकी थी) मैंने इस पुस्तक पर काम शुरू किया। कक्षा के दौरान छात्रों की जिज्ञासा और पूछे जाने वाले सवालों की वजह से सरल भाषा में इस पुस्तक को लिखने की प्रेरणा मिली। चूंकि मैं खुद एक टीवी पत्रकार रह चुका हूं तो सरल भाषा में प्रस्तुतीकरण का लंबा अनुभव इस पुस्तक को लिखने के दौरान काम आया। सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि नवयोग ग्राम के संस्थापक और श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के योग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नवदीप जोशी सर ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिनकी वजह से ये महती कार्य पूरा हो पाया।
Hindu (हिंदू धर्म) (14019)
Tantra (तन्त्र) (1039)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2135)
Chaukhamba | चौखंबा (3470)
Jyotish (ज्योतिष) (1632)
Yoga (योग) (1212)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (716)
Sahitya (साहित्य) (25198)
History (इतिहास) (9344)
Philosophy (दर्शन) (3712)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist