'बिहार दर्शन परिषद द्वारा 'दार्शनिक विमर्श' शीर्षक से प्रकाशित प्रो. नित्यानंद मिश्र स्मृति ग्रंथ में कुल आठ खंड हैं। 'पाश्चात्य दर्शन', 'नीति-दर्शन', 'भारतीय धर्म और दर्शन', 'भारतीय भाषा दर्शन', 'सामाजिक-राजनैतिक दर्शन, 'अनुप्रयुक्त दर्शन एवं अनुप्रयुक्त नीतिशास्त्र'. 'श्रद्धांजलि एवं संस्मरण और 'चित्रावली'। इसमें संकलित आलेखों में विभिन्न आदर्शों, मूल्यों, मान्यताओं एवं विचारधाराओं का बौद्धिक विश्लेषण एवं मूल्यांकन किया गया है। इससे विभिन्न दार्शनिक समस्याओं को सम्यक् रूप से समझने में मदद मिलेगी। यह ग्रंथ न केवल दर्शन वरन् दर्शनेतर शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए भी बहुविध रूप से उपयोगी और स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तरीय विभिन्न विभागों तथा शोध संस्थानों के ग्रंथागारों के लिए संग्रहणीय है।
संपादक 'बिहार दर्शन परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रो. प्रमु नारायण मण्डल (1948) ने 'दी राइज एण्ड फॉल ऑफ फेनोमेनलिज्म विषय पर प्रो. नित्यानन्द मिश्र के निर्देशन में ति.मां. भागलपुर वि.वि., भागलपुर से पी-एच. डी. की उपाधि प्राप्त की। इन्होंने 10 दिसम्बर 1970 से 31 जनवरी 2010 तक प्राध्यापक (दर्शनशास्त्र) के रूप में भागलपुर विश्वविद्यालय में अपनी सेवा दी। इस दौरान ये स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग (छः वर्ष), गाँधी विचार (दो वर्ष) और मानविकी संकाय (दो वर्ष) के अध्यक्ष भी रहे। प्रो. मण्डल के अनेक शोध-पत्र विभिन्न राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। 'फेनोमेनलिज्म' पर इनकी पुस्तक शीघ्र प्रकाश्य है। सम्प्रति ये 'बिहार दर्शन परिषद् के संरक्षक मंडल के सदस्य हैं।
प्रबंध संपादक सुधांशु शेखर (1982) ने जेआरएफ (आईसीपीआर) के रूप में तिलकामाँझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर (बिहार) से पी-एच.डी. की उपाधि (2012) प्राप्त की है। ये 'दर्शना' एवं 'सफाली जर्नल ऑफ सोशल रिसर्च' के संपादक और 'दार्शनिक अनुगूंज' के संपादक मंडल के सदस्य हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (14042)
Tantra (तन्त्र) (1046)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2139)
Chaukhamba | चौखंबा (3455)
Jyotish (ज्योतिष) (1636)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1310)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25433)
History (इतिहास) (9385)
Philosophy (दर्शन) (3706)
Santvani (सन्त वाणी) (2598)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist