<center><b>पुस्तक परिचय</b></center> क़िस्सा तोताराम एक विलक्षण उपन्यास है। राधावल्लभ त्रिपाठी ने संस्कृत साहित्य की कालजयी कृति 'शुकसारिका' की कथा-संरचना को आधार बनाकर अपने देशकाल यानी आजकल के लोगों की कहानी इस उपन्यास में कही है। उपन्यास का महत्वपूर्ण पात्र है तोताराम जो कहानियाँ सुनाता है, और उसकी संगिनी मैनाबाई जिसका सहयोग कहानी को आगे बढ़ने में मददगार बनता है। ये कहानियाँ जिसको सुनाई जाती हैं वह है शम्पा, जो इस उपन्यास की नायिका है। कहानियाँ कहने-सुनने का क्रम अपने हरेक उतार-चढ़ाव में पुरातन और नवीन, परम्परा और आधुनिकता, पौरस्त्य और पाश्चात्य- इनके बीच संवाद रचता चलता है। इसमें कल्पना और यथार्थ एक-दूसरे में इस. तरह घुल-मिल गये हैं कि उपन्यास के पात्रों का संसार कल्पित अथवा पराया नहीं लगता। वास्तव में, यह उपन्यास अपनी संरचना में परम्परा का अनुसरण करता है लेकिन अपने सन्दर्भों में आधुनिक जीवन की अनेकानेक छवियाँ समेटता है। ऐसा अन्यत्र देख पाना दुर्लभ है।<p>
<center><b>लेखक परिचय</b></center> राधावल्लभ त्रिपाठी का जन्म 15 फरवरी, 1949 को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुआ। उन्होंने एम.ए., पी-एच.डी., डी.लिट्. की उपाधि प्राप्त की। सन् 1970 से विश्वविद्यालयों में अध्यापन। शिल्पाकार्न विश्वविद्यालय, बैंकॉक; कोलम्बिया विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क में संस्कृत के अतिथि आचार्य। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में पाँच वर्ष (2008-13) कुलपति। शिमला स्थित भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में फेलो। समीक्षात्मक पुस्तकें 'आदिकवि वाल्मीकि', 'संस्कृत कविता की लोकधर्मी परम्परा', 'संस्कृत काव्यशास्त्र और काव्य-परम्परा', 'नाट्यशास्त्र विश्वकोश', 'बहस में स्त्री', 'नया साहित्य : नया साहित्यशास्त्र', 'भारतीय काव्यशास्त्र की आचार्य-परम्परा' और 'नया साहित्य, नई सम्भावनाएँ' प्रकाशित। हिन्दी में दो उपन्यास और तीन कहानी-संग्रह व अनेक नाटक तथा संस्कृत में तीन मौलिक उपन्यास, दो कहानी-संग्रह, तीन पूर्णाकार नाटक तथा एक एकांकी-संग्रह प्रकाशित। 'सागरिका', 'नाट्यम्' आदि पत्रिकाओं का सम्पादन। 'साहित्य अकादेमी पुरस्कार', 'शंकर पुरस्कार', कनाडा के 'रामकृष्ण संस्कृति सम्मान', यू.जी.सी. के 'वेदव्यास सम्मान', महाराष्ट्र शासन के 'जीवनव्रती संस्कृत सम्मान' सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित । सम्पर्क : radhavallabh2002@gmail.com<p>
<center><b>भूमिका</b></center> आज से लगभग तीन दशक पहले शुकसप्तति अथवा शुकसारिका की कथासंरचना का आधार लेकर उसे आधुनिक सन्दर्भों से संवलित करके संस्कृत में मैंने अभिनवशुकसारिका नाम से एक कथा लिखी थी। इसका पहला भाग हिन्दी अनुवाद सहित सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रकाशन-विभाग से प्रकाशित हुआ। पहला और दूसरा भाग मूल संस्कृत में एक जिल्द में संस्कृत भारती, दिल्ली से 2013 में प्रकाशित हुए। इस पूरी किताब का हिन्दी अनुवाद नहीं हुआ। यह किताब संस्कृत में लिखी इसी अभिनवशुकसारिका पर आधारित है। पर हक़ीक़त में यह उससे अलग होकर रचा गया एक उपन्यास है। अभिनवशुकसारिका में कहानियाँ सभी नई थीं, पर पुरानी शुकसप्तति से आपाततः उनका इतना ही साम्य था कि वहाँ के शुक के समान यहाँ भी कहानियाँ तो पिंजरे में बन्द एक तोता ही सुनाता है। हिन्दी में इसी कथा को लिखते हुए मैंने इस शुक शीलभद्र को तोताराम जी का नाम देकर पिंजरे से बाहर निकाल दिया है और एक मनुष्य के रूप में उसे प्रस्तुत किया है।<p>
Hindu (हिंदू धर्म) (14145)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (713)
Sahitya (साहित्य) (25585)
History (इतिहास) (9455)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist