भारतीय दर्शन का महत्व विश्व में सर्वत्र स्वीकार किया गया है। भारतीय दर्शन के संदर्भ में प्राचीनकाल से लेकर आधुनिक युग तक पूर्व एवं पश्चिम में अनेकानेक गवेषणायें होती रही हैं और यह तारतम्य आज भी बना हुआ है। भारतीय दर्शन की जिस शाखा ने सबसे अधिक लोगों को आकृष्ट किया है, वह वेदान्त है। यह कहा जाता है कि भारतीय दर्शन, विशेषकर वेदान्त जीवन से सम्बद्ध रहा है और जनाकांक्षाओं को पूर्ति करता रहा है। अब तक वेदान्त दर्शन के विभिन्न पहलुओं पर अत्यधिक कार्य हो चुका है। वैसे राधाकृष्णन् पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध हैं, किन्तु कोई भी पुस्तक उनकी प्रस्थानत्रयी की व्याख्याओं के आधार पर नहीं लिखी गयी है। भारतीय दर्शन की वेदान्त परम्परा में प्रस्थानत्रयी का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है बल्कि यह कहना अधिक समीचीन होगा कि प्रस्थानत्रयी के भाष्यों से ही वेदान्त दर्शन प्रस्फुटित एवं पल्लवित हुआ है। अतः उनके प्रस्थानत्रयी के भाष्य के प्रति जिज्ञासा स्वाभाविक है। आधुनिक युग में प्राचीन ग्रंथों की किस प्रकार व्याख्या की गयी है और उसमें आधुनिक युग की आकांक्षाओं को किस तरह से प्रतिबिम्बित किया गया है तथा उन्हें पूर्ण करने के क्या उपाय बताये गये हैं? जैसी जिज्ञासाओं का शमन आवश्यक है। अतः मैंने उनके प्रस्थानत्रयी के भाष्यों के आधार पर उनके दर्शन के अध्ययन का प्रयास किया है। किन्तु, अपने इस अध्ययन में उनके अन्यत्र बिखरे विचारों का भी सदुपयोग किया गया है।
डॉ एल के पाण्डेय पिता का नाम स्क उमानाथ पाण्डेय जन्म तिथि 10.07.1952 शैक्षणिक योग्यता एम०ए, 1974, दर्शन विभाग, बी०एच०यू०, वाराणसी पी-एचडी, 1978, दर्शन विभाग, बी०एच०यू०, वाराणसी जन्म स्थान ग्रा अधवार, पो० परासी दुबे, जिला सोनभद्र (राबर्ट्सगंज), शिक्षण कार्य व्याख्याता, 27.8.1979, भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर भागलपुर रीडर, 27.9.1988, विश्वविद्यालय, भागलपुर विभागाध्यक्ष, 25.01.2007 से 16.6. 2010, स्नातकोत्तर दर्शन विभाग, एस के एम० विश्वविद्यालय, दुमका (नोट: रोटेशनल हेडशिप के कारण हेडशिप में परिवर्तन) प्रोफेसर में प्रोन्नति 27.8.1995 सम्प्रति प्राध्यापक, स्नातकोत्तर दर्शन विभाग, एस०के०एम०कि विद्यालय दुमका (झारखंड) पुस्तकें समाज दर्शन, राजनीति दर्शन अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार, सम्मेलनों में भागीदारी एवं शोध-पत्र प्रस्तुत । अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र-पत्रिकाओं में शोध-पत्र/आलेख प्रकाशित
Hindu (हिंदू धर्म) (14145)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (713)
Sahitya (साहित्य) (25585)
History (इतिहास) (9455)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist