पुस्तक परिचय
रहीम (अब्दुर्रहीम खानखाना 1556-1627) का जन्म लाहौर में हुआ। यह वह समय था जब उनके पिता वैरम खाँ ने अकबर को लाहौर की राजगद्दी पर विधिवत् बैठाकर राजतंत्र अपने हाथ में ले लिया था। छोटी-बड़ी लड़ाइयों, शाही फरमानों, राजनैतिक षड्यन्त्रों और पारिवारिक विपत्तियों के बीच पले-बढ़े रहीम ने तुर्की और फ़ारसी समेत विभिन्न भारतीय भाषाओं का अध्ययन किया और ग्यारह वर्ष की छोटी उम्र में ही काव्य-रचना प्रारंभ कर दी। शास्त्र और लोक-व्यवहार को रहीम ने अपने कर्म, लेखन और जीवन-दर्शन में उतार लिया था और अपनी सूझबूझ तथा योग्यता से केवल अकबर के दरबार में ही नहीं अपितु साहित्य-सृजन के क्षेत्र में भी अपना विशिष्ट स्थान बना लिया था। उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं: दोहावली, नगर शोभा, बरवैनायिका भेद, वरवै, श्रृंगार सोरठा और मदनाष्टक। सदियों से लोककंठ में विद्यमान उनके दोहों के कई संस्करण प्रकाशित हैं। उन्होंने अपनी काव्यात्मक रचनाओं द्वारा जिस उदात्त शैली से जाति, धर्म और देश की सीमाओं का अतिक्रमण किया, वह संस्कृति-पुरुष का आदर्श कहा जा सकता है।
लेखक परिचय
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार, "तुलसी के वचनों के समान रहीम के वचन भी हिन्दी भाषी भू-भाग में सर्वसाधारण के मुँह पर रहते हैं। इसका कारण है जीवन की परिस्थितियों का मार्मिक अनुभव। जीवन की सच्ची परिस्थितियों के मार्मिक रूप को ग्रहण करने की क्षमता जिस कवि में होगी वही जनता का कवि होगा। रहीम का हृदय द्रवीभूत होने के लिए कल्पना की उड़ान की अपेक्षा नहीं रखता। वह संसार के सच्चे और प्रत्यक्ष व्यवहारों में ही अपने द्रवीभूत होने के लिए पर्याप्त स्वरूप पा जाता था।"
Hindu (हिंदू धर्म) (14142)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25550)
History (इतिहास) (9452)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist