पुस्तक परिचय
अनेक अवरोधों, मानसिक जड़ता और वैचारिक भिन्नताओं के बावजूद हिंदी अपनी सरलता, आंतरिक ऊर्जा और जनजुड़ाव के बल पर निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। देश के दूरस्थ अंचल तक हिंदी का पुण्य आलोक विकीर्ण हो चुका है। कमोबेश संपूर्ण देश में यह संपर्क भाषा के रूप में स्थापित हो चुकी है। इसमें अन्य भारतीय भाषाओं के शब्दों को पचा लेने की अद्भुत क्षमता है। हिंदी ऐसी महानदी है जो देश के सभी घाटों से गुजरती है एवं सभी घाटों के कंकड़-पत्थर, मिट्टी, रेतकण आदि को समेटते तथा अपनी प्रकृति के अनुरूप उन्हें आकार देते हुए आगे बढ़ती है। सभी भारतीय भाषाएं विकसित हों, अपने-अपने प्रदेशों में राजकाज की भाषा बनें तथा सभी भाषाओं की सुगंध को ग्रहण व आत्मसात करते हुए हिंदी राजभाषा एवं संपर्क भाषा के रूप में संप्रेषण का सशक्त माध्यम बनकर देश की सामासिक संस्कृति का द्योतक बन सके यह भारत की राजभाषा नीति की मूल संकल्पना है।
लेखक परिचय
वीरेन्द्र परमार जन्मतिथि: 10 मार्च 1962 जन्म स्थान : ग्राम + पोस्ट-जयमल डुमरी, जिला-मुजफ्फरपुर-843107 (बिहार) शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी); बी.एड., पी-एच.डी., कार्य एवं अनुभवः भारत सरकार के विभिन्न विभागों में अनेक पदों पर देश के विभिन्न नगरों में सेवा करने के बाद 2022 में सेवानिवृत्त । सम्प्रति स्वतंत्र लेखन । पूर्वोत्तर भारत में पंद्रह वर्षों तक प्रवास तथा पूर्वोत्तर भारत के समाज, संस्कृति, लोकजीवन, लोक साहित्य और आदिवासी परंपरा पर विपुल लेखन। प्रकाशित पुस्तकें : 1. अरुणाचल का लोकजीवन 2. अरुणाचल के आदिवासी और उनका लोकसाहित्य 3. हिंदी सेवी संस्था कोश 4. राजभाषा विमर्श 5. कथाकार आचार्य शिवपूजन सहाय 6. हिंदी राजभाषा, जनभाषा, विश्वभाषा (संपा.) 7. पूर्वोत्तर भारत अतुल्य भारत 8. असम: लोकजीवन और संस्कृति 9. मेघालय: लोकजीवन और संस्कृति 10. त्रिपुरा: लोकजीवन और संस्कृति 11. नागालैंड: लोकजीवन और संस्कृति 12. पूर्वोत्तर भारत की नागा और कुकी-चीन जनजातियाँ 13. उत्तर-पूर्वी भारत के आदिवासी 14. पूर्वोत्तर भारत के पर्व-त्योहार 15. पूर्वोत्तर भारत के सांस्कृतिक आयाम 16. यतो अधर्मः ततो जयः (व्यंग्य संग्रह) 17. मणिपुर : भारत का मणिमुकुट 18. उत्तर-पूर्वी भारत का लोक साहित्य 19. अरुणाचल प्रदेश लोकजीवन और संस्कृति 20. असम : आदिवासी और लोक साहित्य 21. मिजोरम आदिवासी और लोक साहित्य 22. पूर्वोत्तर भारत: धर्म और संस्कृति 23. आदिवासी संस्कृति 24. अरुणाचल प्रदेश: अतीत से वर्तमान तक (संपा.) 25. समय होत बलवान (डायरी) 26. समय समर्थ गुरु (डायरी) 27. सिक्किम लोकजीवन और संस्कृति 28. फूलों का देश नीदरलैंड (यात्रा संस्मरण) 29. भष्ट्राचार अमर रहे (व्यंग्य संग्रह) 30. पूर्वोत्तर भारत भूमि और लोग 31. मिजोरम का लोकजीवन 32. दलाली का सुख (व्यंग्य उपन्यास) 33. आदिवासी साहित्य और जीवन मूल्य।
Hindu (हिंदू धर्म) (13724)
Tantra (तन्त्र) (1005)
Vedas (वेद) (728)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2081)
Chaukhamba | चौखंबा (3180)
Jyotish (ज्योतिष) (1561)
Yoga (योग) (1168)
Ramayana (रामायण) (1334)
Gita Press (गीता प्रेस) (723)
Sahitya (साहित्य) (24773)
History (इतिहास) (9044)
Philosophy (दर्शन) (3634)
Santvani (सन्त वाणी) (2629)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist