यशोदा धार्मिक रुचि रखने वाली सुशिक्षित महिला है किन्तु वह शास्त्र-ज्ञान की दृष्टि से कम पढ़ी-लिखी है। इस कारण वह किसी बात का तर्कपूर्ण निर्णय नहीं कर पाती। वह अपनी सभी जिज्ञासाओं का समाधान करना चाहती है किन्तु अभी तक उसे कोई समाधान करने वाला विद्वान् या विदुषी नहीं मिली। जो मिलता है वह उस की अपनी मान्यता को अपनाने पर ही बल देता है। उस के मन में उठने वाली शंकाओं का समाधान नहीं करता।
उसे पता चलता है कि कुछ दिन पहले उस के पड़ौस में एक परिवार आकर रहने लगा है। वह धार्मिक परिवार है। घर में प्रतिदिन सन्ध्या-हवन होता है। पति विद्वान् है जो सरकारी सेवा में है। पत्नी, जिस का नाम सुखदा है, वह विदुषी महिला है। गुरुकुल में रहकर उस ने वेद-शास्त्रों के साथ-साथ आधुनिक विचारधाराओं एवं भाषाओं का ज्ञान प्राप्त किया है। वह एक आदर्श गृहिणी है। उस की धार्मिकता, बुद्धिमता और व्यवहार के कारण घर का वातावरण स्नेह, सुख, शान्ति और समृद्धि से भरपूर है। घर-परिवार के कामों से निवृत होकर वह अब भी स्वाध्याय में संलग्न रहती है।
एक दिन, घर के काम निपटाकर यशोदा सुखदा के पास पहुंचती है। घर का द्वार खटखटाने पर स्वच्छ-सादी वेशभूषा पहने सुखदा आकर द्वार खोलती है। परस्पर अभिवादन करने के बाद सुखदा यशोदा को बैठक में लाकर बैठाती है और जलपान के साथ उस से परिचय प्राप्त करती है तथा आने का कारण पूछती है। यशोदा अपनी धार्मिक जिज्ञासाओं की चर्चा करके उन का समाधान करने का निवेदन करती है। उत्तर में सुखदा उस की जिज्ञासाओं के समाधान का आश्वासन देती है और परामर्श देती है कि कल से प्रतिदिन इस समय आ जाना तथा अपने परिजनों से अनुमति अवश्य ले लेना। यह कहकर यशोदा को विदा कर देती है।
Hindu (हिंदू धर्म) (14138)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2146)
Chaukhamba | चौखंबा (3463)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1215)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25536)
History (इतिहास) (9450)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist