आयुर्वेद एक प्राचीन जीवन विज्ञान है जो सदियों से अपनी योग्यता प्रस्थापित करता आ रहा है। लेकिन अनुसंधान और प्रलेखन की कमी के कारण यह विज्ञान काफी हद तक अन्तर्निहित रह गया। बी.ए.एम.एस. पाठ्यक्रम में 'अनुसंधान पद्धति एवं आरोग्य सांख्यिकी' नामक विषय का परिचय एक स्वागत योग्य कदम है।
विषय के संक्षिप्त और सटीक सामग्री की आवश्यकता को ध्यान में रख कर इस पुस्तक को आकार दिया गया है, जो कि छात्रों को क्लिष्ट अवधारणाओं को समझने में मदद करती है।
पुस्तक में अध्याय खण्ड के रूप में हैं और सी. सी. आई. एम. के पाठ्यक्रम के अनुसार है। इसी पुस्तक का अंग्रेजी संस्करण पहले से ही प्रकाशित हो चुका है और छात्रों को लाभान्वित कर रहा है। छात्रों के अनुरोध पर अनुसंधान पद्धति का हिन्दी संस्करण लिखने का प्रयास इस पुस्तक में किया गया है। पुस्तक में दो भाग हैं, एक अनुसंधान पद्धति से संबंधित है, जो हिन्दी में है और दूसरा चिकित्सा सांख्यिकी (medical statistics) जो अंग्रेजी में है। विषय वस्तु चार्ट और आरेख के रूप में अच्छी तरह से वर्णित है। संख्यात्मक और उदाहरण आयुर्वेद से संबंधीत हैं।
यद्यपि पुस्तक को त्रुटि रहित रखने का हर संभव प्रयास किया गया है परन्तु अनजाने में कुछ त्रुटियाँ हो सकती है, जिनके लिए मैं क्षमस्व हूँ। आशा है कि पुस्तक छात्रों के लिए उपयोगी होगी।
जिन ग्रंथकारों, परामर्श दाताओं से इस कार्य में सहायता प्राप्त हुई है उन सबका कृतज्ञ हूँ। उन गुरूजनों को विस्मृत नहीं किया जा सकता जिनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद मेरे साथ रहा। वे हैं श्रद्धेय प्रो. नरेश शर्मा, विभागप्रमुख, मौलिक सिद्धांत, राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेद महाविद्यालय, पपरोला (हि. प्र.), डॉ. राजेश सूद एवं डॉ. सतीश गन्धर्व रीडर, मौलिक सिद्धांत, राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेद महाविद्यालय, पपरोला (हि. प्र.)। इन सबके प्रति मैं अपनी हार्दिक श्रद्धा के पुष्प अर्पित करता हूँ। मैं डॉ. आर. के. अभिलाषी (चांसलर, अभिलाषी विश्वविद्यालय) एवं डॉ. डी. के. मिश्रा (डीन, अभिलाषी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र) का आभारी हूँ, जिनके मार्गदर्शन से ये कार्य संभव हुआ है।
मैं अपने माता-पिता सौ. मेघा और श्री. मोरेश्वर येरावार के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। साथ ही मैं श्री. प्रसाद और सौ. प्रिया के प्रति अत्यन्त आभारी हूँ।
अन्ततः पिछले कुछ दिनों से मेरे हर सुख-दुःख की साथी मेरी धर्मपत्नी अंकिता के प्रति अत्यन्त आभारी हूँ जिसने मुझे ग्रन्थ-लेखन के लिये निरंतर प्रेरित किया।
Acupuncture & Acupressure (197)
Gem Therapy (22)
Homeopathy (513)
Massage (22)
Naturopathy (435)
Original Texts (221)
Reiki (59)
Therapy & Treatment (171)
Tibetan Healing (130)
Yoga (44)
हिन्दी (1087)
Ayurveda (3192)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist