पुस्तक परिचय
ग्रन्थ परिचय संतान ज्योतिष एवं तंत्र विज्ञान शीर्षक यह ग्रन्थ ज्योतिष शास्त्र के मौलिक चिन्तन को प्रस्तुत करता है। गृहस्थ धर्म में सर्वाधिक प्रेय और श्रेय आकांक्षा का मूलभूत विषय से सन्तान की प्राप्ति होती है। संतान के बिना दाम्पत्य सुख अधूरा रहता है। अनेक ऐसे दम्पत्ति संतान हीनता से ग्रस्त देखे जाते हैं। संतान प्राप्ति होने का कारण और उसके निवारण का ज्योतिष शास्त्र में गम्भीरता से विचार किया गया है। तंत्र एवं मंत्र के माध्यम से सन्तान सम्पन्नता का इस ग्रन्थ में प्रमाण सहित विचार किया है। एक ही स्थान पर संतान सम्बन्धी प्रश्नो का यथा सम्भव समाधान करना इस ग्रन्थ का उद्देश्य है।
लेखक परिचय
प्रो. नागेन्द्र पाण्डेय, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग में 35 वर्षों तक अध्यापन करते हुए विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष के पद से 2012 में सेवानिवृत्त हुए। आपने बृहत्संहिता का चार खण्डों में सम्पादन कर ज्योतिष जगत् को गौरवान्वित किया है। आप के अन्य 12 ग्रंथ ज्योतिष शास्त्र के अमूल्य निधि हैं। उत्तर-प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के अध्यक्ष पद पर 5 वर्षों तक कार्य करते हुए सम्पूर्ण उत्तर-प्रदेश में संस्कृत भाषा एवं साहित्य की उन्नति में उल्लेखनीय प्रयास किया है। ज्योतिष विज्ञान समिति, वाराणसी के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में इस समय भी निरन्तर सक्रिय उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ मन्दिर न्यास परिषद के अध्यक्ष
आचार्य प्रदीप जोशी, ज्योतिष विज्ञान समिति, वाराणसी के सक्रिय संरक्षक सदस्य हैं। समिति की शोध पत्रिका 'ज्योतिष वैज्ञानिकी' में कई वर्षों से शोध प्रवन्ध लिखते आ रहे है। उत्तराखण्ड के हिमालयी क्षेत्र चौखुटिया, अल्मोड़ा के उदीयमान युवा ज्योतिषी के चिन्तन व परिश्रम के फलस्वरूप यह ग्रन्थ प्रस्तुत है। अपने अनुभव व अध्ययन से उद्भूत प्रज्ञा में प्रतिष्ठित आचार्य जोशी के अनेक ग्रन्थ भविष्य में प्रकाशित होने वाले हैं। स्वाध्याय के साथ ज्योतिष शास्त्र के प्रायोगिक विधा में ये दत्तचित्त होकर नूतन अन्वेषण में संलग्न हैं। इनकी लेखन शैली सरल तथा प्रभावोत्पादक है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13739)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (727)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2084)
Chaukhamba | चौखंबा (3180)
Jyotish (ज्योतिष) (1561)
Yoga (योग) (1169)
Ramayana (रामायण) (1334)
Gita Press (गीता प्रेस) (723)
Sahitya (साहित्य) (24809)
History (इतिहास) (9051)
Philosophy (दर्शन) (3634)
Santvani (सन्त वाणी) (2629)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist