Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

श्रीनिर्वाणचण्डिकारहस्यम्- Shree Nirvana Chandika Rahasyam

฿907
Includes any tariffs and taxes
Express Shipping
Express Shipping
Express Shipping: Guaranteed Dispatch in 24 hours
Specifications
Publisher: Kalikrama Pracharini Sabha, Ujjain
Author Animesh Nagar
Language: Sanskrit and Hindi
Pages: 92
Cover: PAPERBACK
8.5x5.5 inch
Weight 110 gm
Edition: 2025
HCH269
Delivery and Return Policies
Ships in 1-3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description
पुरोवाक्
प्राणप्रेताधिरूढा भुवनपदकलातत्त्वमन्त्रार्णवर्णसंहृत्य द्वादशान्ते प्रलयशिखिनिभा प्रोत्थिता नादशक्तिः । निर्लक्ष्या नित्यतृप्ता निरवधिरसमानिनिकता निरिच्छा निर्द्वन्द्वा निर्विभागा निजहृदयगता चण्डिका नः पुनातु ॥ प्रिय पाठकवृन्द, सर्वप्रथम महाशक्ति कालसंकर्षिणी की वन्दना करता हूं जिनके कृपा कटाक्ष से इस ग्रन्थ का प्रणयन सम्भव हुआ। तदनन्तर भगवती निर्वाणचण्डी चण्डकापालिनी के चरणकमलों की वन्दना करता हूं जिनके अनुग्रह से 'श्रीचण्डकापालिनीसर्पयापद्धतिः' का प्रकाशन संभव हो पाया। अपने श्रीगुरू त्रय श्रीविमलानन्दनाथ, श्रीआनन्दानन्दनाथ एवं श्रीशिवानन्दनाथ की श्रीपादुकाओं का द्वादशान्त में पुनः पुनः स्मरण करता हूं जिनके अनुग्रह एवं आशीर्वाद से इस ग्रन्थ का प्रणयन हो पाया। अर्धत्र्यम्बकमत की आचार्या माता प्रभा देवी की श्रीपादुकाओं का हृदय में विमर्श करता हूं। अपने अपर गुरू श्रीकालीदासानन्दनाथ तथा स्व. पं प्रदीप मेहता जी वेदाचार्य के पादाम्बुजों की वन्दना करता हूं। मां चामुण्डा-काली के अनन्य उपासक अपने पितामाह श्रीमोहनलाल नागर (बावजी) एवं पितामही श्रीमति शकुन्तला नागर (बई) के चरणकमलों में नमस्कार करता हूं जिनके द्वारा बाल्यकाल में ही शाक्त संस्कारों का आधान करने से मैं इस साधना मार्ग का आलम्बन कर पाया। शाक्तमार्ग का बोध करवाने वाले शिवस्वरूप पिता श्री दिलीप नागर एवं शक्ति स्वरूपा माता श्रीमति ज्योति नागर के पदकमलों में कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं। सहधर्मिणी श्रीमती शिवानी नागर के प्रति भी कृतज्ञ हूं जिनके द्वारा इस कार्य में अपार सहयोग प्रदान किया गया।

आमुख
उद्भव- प्रगैतिहासिककाल से ही मानव की रूचि 'रस' में रहीं हैं, आदिकाल से मानव रस का उपभोग करता आया है. विभिन्न प्रकार के रससंग्रह की आवश्यकता ने पात्र परम्परा को जन्म दिया। वैदिक सभ्यता को सोम एवं सुरा इन उभय रसों ने गहनरूप से प्रभावित किया। सोमरस के द्वारा सम्पादित होने वाले यज्ञों को सोमयाग तथा सुरा द्वारा सम्पादित यज्ञों को सौत्रामणी का अभिधान प्राप्त हुआ। भारतीय तथा ईरानी आर्यों में सोम को विशेष प्रसिद्धि प्राप्त हुई।' उपनिषद् के दृष्टाओं ने 'रस' में ब्रह्म का साक्षात्कार किया। आमुक्तकण्ठ से वह कहा उठा "रस ही ब्रह्म हैं। उसकी प्राप्ति से मनुष्य आनन्दी होता है।" इसी रस के अन्वेक्षण से भारतभूमि पर रसवाद तथा रसेश्वरदर्शन का आविर्भाव हुआ। उत्तर भारतीय अनुश्रुतियों के अनुसार 'रसवाद' के जनक भगवान शिव हैं जिनके द्वारा गणश्रेष्ठ वीरभद्र तथा मां पार्वती को इसका प्रथम उपदेश किया गया था। दक्षिणभारतीय अनुश्रुतियों के अनुसार अगस्त्य महर्षि द्वारा सिद्धों को 'रसवाद' का प्रथम उपदेश किया गया था। कालक्रम में सिद्धों द्वारा मनुष्यों के मध्य 'रसविद्या' का प्रचार किया गया। ऐतिहासिक दृष्टि से आचार्य विष्णुगुप्त (375-283 BCE) द्वारा संकलित अर्थशास्त्र में रसराज पारद का प्रथम उल्लेख प्राप्त होता है।' भगवान् पतंजलि (200 BCE) ने रसायन' को मोक्ष मार्ग बताया है।"

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories