<center><b>पुस्तक परिचय</b></center> भारतवर्ष के विश्वविद्यालयों में हिन्दी साहित्य के साथ-साथ लोक साहित्य का अध्ययन और अध्यापन लोकवार्ता के बढ़ते हुए महत्त्व का द्योतक सिद्ध हो रहा है। लोक साहित्य के पाश्चात्य और भारतीय विकाससूत्रों को स्पष्ट करते हुए मुख्यतः हिन्दी प्रदेश को आधार बनाकर उन सामाजिक स्थितियों का उल्लेख इस पुस्तक में किया है, जो लोक साहित्य का निर्माण करती हैं। विश्वास है कि लोक रचनाओं का सम्यक् विश्लेषण उनकी सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश की पृष्ठभूमि में ही कर सकना सम्भव है। लोक रचनाओं का कथ्य एवं रूपशिल्प गायकों एवं श्रोताओं की मनःस्थितियों द्वारा निर्धारित होता है। अतः लोक साहित्य का विवेचन उसके बाहर रह कर नहीं, बल्कि उसके भीतर आकर अर्थात् लोकमानस में पैठ कर करना चाहिए। इन्हीं बिन्दुओं को आधार बना कर यहाँ 'लोक' और उसके 'वार्ता साहित्य' शब्दों की व्याख्या प्रस्तुत की गई है। हिन्दी में तत्सम्बन्धी कार्य का आकलन करते हुए रचनाओं के मूल स्रोतों से पाठकों को अवगत कराना इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य है। आशा है कि यह पुस्तक न केवल हिन्दी के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए बल्कि लोकसाहित्य के सामान्य पाठकों के लिए भी समान रूप से उपादेय सिद्ध होगी।<p>
<center><b>लेखक परिचय</b></center> अल्मोड़ा डिग्री कॉलेज में व्याख्याता के पद पर कार्य करने के उपरान्त जबलपुर विश्वविद्यालय में हिन्दी एवं भाषा विज्ञान विभाग में प्रोफेसर एवं अध्यक्ष रहे। तत्पश्चात गुवाहाटी विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष पद पर रहते हुये अध्यापन कार्य किया। साहित्य सेवा त्रिलोचन पाण्डेय का लोक कथाओं का संग्रह 1954 का है। इसका शुभारम्भ आगरा विश्वविद्यालय द्वारा कुमाऊँनी लोक कथाओं और गीतों पर लिखे गए एक शोध पत्र के लिए दिये गये पुरस्कार से हुआ जिससे प्रेरित होकर उन्होंने कुमाऊँ के विभिन्न भागों से लगभग 500 लोकगीत, 80 गाथागीत, 70 लोक कथाएँ, 2000 कहावतें, 200 पहेलियाँ और बच्चों के खेल संकलित किए। इसी समय इंडियाना विश्वविद्यालय ने इलाहाबाद में एक भारतीय लोककथा संस्थान की स्थापना की और संस्थान ने 'एशियन फोकलोर स्टडीज' नामक एक पत्रिका का प्रकाशन शुरु किया। 1962 में त्रिलोचन पाण्डेय, जो उस समय अल्मोड़ा डिग्री कॉलेज में व्याख्याता थे, इंडियाना विश्वविद्यालय के लोककथा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका गए। 1960 के दशक से 1980 के दशक तक लोक कथाओं और गाथा गीतों का निरंतर प्रकाशन होता रहा, जो हमेशा कुमाऊँनी और हिंदी दोनों भाषाओं में होते थे। कुमाऊँनी भाषा और उसका साहित्य (1977), बीती बातें (1977), कुमाऊँनी लोक साहित्य की पृष्ठभूमि (1979), लोक साहित्य का अध्ययन (1979), भाषा विज्ञान और हिन्दी भाषा की भूमिका (1987) इत्यादि महत्वपूर्ण पुस्तकें प्रकाशित।<p>
<center><b>प्रस्तावना</b></center> इस समय भारतवर्ष के लगभग पन्द्रह विश्वविद्यालयों में हिन्दी साहित्य के साथ-साथ लोक-साहित्य का अध्ययन और अध्यापन लोकवार्ता के बढ़ते हुए महत्त्व का द्योतक सिद्ध हो रहा है। नृतत्व शास्त्र, समाजशास्त्र, संस्कृति और इतिहास के सन्दर्भ में इसका विवेचन पहले से किया जाता रहा है। अंग्रेजी, मराठी बौर बंगला भाषाओं में तो तद्विषयक सैद्धान्तिक पुस्तकें उपलब्ध हैं किन्तु हिन्दी में डॉ. सत्येन्द्र एवं डॉ. कृष्णदेव उपाध्याय की दो-एक पुस्तकों के अतिरिक्त अन्यत्र पुस्तकों में पिष्टपेषण मात्र हुआ है। लोक-साहित्य के प्रति अब हमारे देश के विभिन्न विद्वान आकर्षित हो रहे हैं। आसाम, गुजरात और मैसूर में इसके स्वतन्त्र विभाग स्थापित हुए हैं। जनसंचार के सशक्त माध्यम के रूप में भी इसका उपयोग हो रहा है। ये सभी स्वीकृत तथ्य हैं किन्तु इस समय मूल प्रश्न लोक-साहित्य के स्वरूप की व्याख्या करने का है। इसके साथ-साथ अन्य प्रश्न उठते हैं- विश्वविद्यालयों में इसका स्वतन्त्र अध्ययन क्यों अपेक्षित है? लोक-साहित्य का जन्म किस प्रक्रिया से होता है? इसके विभिन्न तत्त्व नागर-साहित्य में कैसे प्रविष्ट होते हैं? इसका संग्रह किस प्रकार होना चाहिए? इन्हीं कुछ प्रश्नों पर विचार करते हुए मैंने प्रस्तुत पुस्तक की रूपरेखा तैयार की है। इसमें लोक-साहित्य के पाश्चात्य और भारतीय विकास-सूत्रों को स्पष्ट करते हुए मुख्यतः हिन्दी प्रदेश को आधार बनाकर उन सामाजिक स्थितियों का उल्लेख किया है, जो लोक-साहित्य का निर्माण करती हैं। मेरा विश्वास है कि लोक-रचनाओं का सम्यक् विश्लेषण उनकी सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश की पृष्ठभूमि में ही कर सकनाआदि।<p>
Hindu (हिंदू धर्म) (14142)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25550)
History (इतिहास) (9452)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist