<center><b>पुस्तक परिचय</b></center> स्त्रियों की पराधीनता जॉन स्टुअर्ट मिल का प्रसिद्ध निबन्ध है जिसे स्त्री-मुक्ति-विमर्श के इतिहास में मेरी वोल्सटनक्राफ़्ट की पुस्तक स्त्री-अधिकारों का औचित्य साधन के बाद दूसरा महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ माना जाता है। मिल ने इस कृति में पुरुष वर्चस्व पर आधारित मान्यताओं, परम्पराओं और नैतिकताओं पर ही नहीं, क़ानूनों पर भी सवाल उठाए हैं। परिवार और विवाह-संस्था के स्त्रीविरोधी चरित्र को अनावृत किया है। मिल द्वारा उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध में प्रस्तुत किये गए ये विचार आज भी कितने प्रासंगिक हैं, यह बतलाने की जरूरत नहीं है।<p>
<center><b>लेखक परिचय</b></center> जॉन स्टुअर्ट मिल (1806-1873) दार्शनिक, अर्थशास्त्री, तर्कशास्त्री और नैतिक सिद्धान्तकार थे। वे स्त्रियों को पुरुषों के समान सामाजिक-राजनीतिक अधिकार देने के प्रबल पक्षधर थे। 'हाउस ऑफ़ कॉमंस' का सदस्य रहते हुए 1867 में उन्होंने स्त्रियों को मताधिकार देने का प्रस्ताव रखा था और 'स्त्री मताधिकार सोसाइटी' की स्थापना भी की थी। उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं- ऑन लिबर्टी, युटिलिटेरियइज्म, प्रिंसिपल्स ऑफ़ पॉलिटिकल इकॉनमी, द सब्जेक्शन ऑफ़ वीमेन, ए सिस्टम ऑफ़ लॉजिक, ऑटोबायोग्राफ़ी।<p>
<center><b>प्रकाशकीय</b></center> हिन्दी पाठकों को श्रेष्ठ साहित्य उपलब्ध कराना हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है। अपनी इस प्रतिबद्धता के अनुरूप हम हिन्दी के साथ-साथ हिन्दीतर- देशी और विदेशी-भाषाओं की श्रेष्ठ कृतियों के अनुवाद भी निरन्तर प्रकाशित करते रहे हैं। ऐसा नहीं कि विश्व की प्रसिद्ध कृतियों के अनुवाद पहले नहीं हुए, पर इस सदी के पहले वर्ष में जब हमने 'विश्व क्लासिक श्रृंखला' के अन्तर्गत विभिन्न विदेशी भाषाओं की किताबों के हिन्दी अनुवाद प्रकाशित किये तो इसका व्यापक स्वागत हुआ। इस श्रृंखला में कथा साहित्य भी था और विचार साहित्य भी। वास्तव में इसके ज़रिये हम पाठकों के समक्ष कालजयी साहित्य का वैश्विक परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत करना चाहते थे, जिसमें इसकी परम्परा को निर्मित करने वाली प्रतिनिधि कृतियों के साथ-साथ नई दृष्टि और नये विचारों से इस परम्परा को दिशा और विस्तार देने वाली कृतियाँ भी शामिल थीं। इस पहल के प्रति पाठकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया निश्चय ही हमारे लिए उत्साहवर्धक रही। तब से, दो दशक से अधिक समय गुज़र जाने के बाद भी विश्व क्लासिक श्रृंखला में लोगों की दिलचस्पी लगातार बनी रही है। नई पीढ़ी की रुचियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हमने इस श्रृंखला को और सुव्यवस्थित तरीक़े से प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है। प्रकाशन के आठ दशक की गौरवशाली यात्रा की विश्वसनीयता को आगे बढ़ाते हुए हम, अब 'विश्व क्लासिक श्रृंखला' को 'राजकमल गौरवग्रंथ विश्व क्लासिक' के रूप में न केवल नये रंग-ढंग में प्रस्तुत कर रहे हैं, बल्कि पुराने अनुवादों को परिष्कृत और प्रस्तुति को संवर्द्धित भी कर रहे हैं। <p>
Hindu (हिंदू धर्म) (14139)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25547)
History (इतिहास) (9451)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist