संग्रहालय क्या है? यह प्रश्न जितना आधारभूत एवं महत्त्वपूर्ण है उतना ही कठिन। इसके दो मुख्य कारण हैं। सर्वप्रथम, संग्रहालय के प्रकार एवं उददेश्यों में अनन्त विविधता। संग्रहालय के प्रकार अनिश्चित हैं। आज किसी भी वस्तु, विषय, स्थल या समाज को लेकर संग्रहालय बनाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त संग्रहालय के आकार, विधान, प्रबन्ध एवं उद्देश्यों में भी विभिन्नता प्रतिगोचर होती है। यह बहुविधित्व संग्रहालय के सम्पूर्ण वर्णपट को एक ही परिभाषा से बाँधने में एक समस्या है दूसरी समस्या है, संग्रहालयवेत्ताओं की विचारधाराओं में निरन्तर परिवर्तन एवं मतभेद।
संग्रहालय के लिए अंग्रेजी भाषा के Museum शब्द का प्रयोग किया जाता है। इसकी विषय वस्तु तथा परिभाषा भिन्न-भिन्न समयों पर बदलती रही है। पर यहाँ हमारा अभिप्राय है केवल Museum शब्द के अर्थ से। अंग्रेजी शब्द म्युज़ियम को लेटिन भाषा के शब्द 'Musaeum' से लिया गया है जिसकी उत्पत्ति ग्रीक शब्द मोसियों (Mouseion) से हुई है। प्रारम्भ काल में मोसियों का अभिप्राय साहित्य, कला एवं विज्ञान की विधाओं की नौं देवियों, जिन्हें म्युसेस (Muses) के नाम से जाना जाता था, के निवास स्थल या मंदिर से था। ग्रीक में मोसियोंको दार्शनिक संस्था एवं चिन्तन स्थल के लिए भी प्रयुक्त किया गया। पहले इन देवियों की संख्या तीन थी जो बढ़कर नौ हुई। ये ओलम्पस पर्वत की घाटी पियेरिया में पैदा हुई थी। इनमें प्रत्येक कला, साहित्य और विज्ञानों की एक शाखा की प्रधान थी, जैसे कैलियो काव्य, कैलियो इतिहास, यूटली संगीतमय काव्य, थालिया ग्राम्य गीत और सुखांत, मेहपोमिनी दुखांत, टणीकोर संवेत गीत एवं नृत्य, हरारो प्रेम गीत, पाली फाइमीनिया पूजा गीत और यूरैनिया खगोल की। अतः इस ज्ञान के केन्द्र संग्रहालय की अवधारणा ज्ञान का खजाना है जो प्रकृति और मनुष्य के ज्ञान की विभिन्न शाखाओं का संबंध इन्हीं ज्ञान की देवी के साथ जोड़ा है। इसी से संग्रहालय का अर्थ बताया गया है- Temple of Muses (ज्ञान का मंदिर)।
Hindu (हिंदू धर्म) (13784)
Tantra (तन्त्र) (1018)
Vedas (वेद) (734)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2111)
Chaukhamba | चौखंबा (3226)
Jyotish (ज्योतिष) (1578)
Yoga (योग) (1178)
Ramayana (रामायण) (1320)
Gita Press (गीता प्रेस) (720)
Sahitya (साहित्य) (24929)
History (इतिहास) (9125)
Philosophy (दर्शन) (3649)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist