प्राचीन उज्जयिनी आधुनिक उज्जैन न केवल पवित्र तीर्थ स्थल है, अपितु देश का महत्वपूर्ण प्राचीन नगर भी है। अपनी विशिष्ट भौगोलिक स्थिति के कारण प्राचीन खगोलविदों एवं ज्योतिषविदों ने भारतीय रेखांशों में उज्जयिनी पर मध्यांश रेखा मानते हुए काल गणना की है, जिसके कारण इसे प्राचीन भारत का ग्रीनविच कहा जाता है। पुरातत्वीय उत्खनन में भी प्राचीन उज्जयिनी के विशाल स्वरूप होने के अवशेष मिले हैं। भगवान श्री कृष्ण एवं उनके अग्रज बलराम की शिक्षा उज्जयिनी के सांदीपनि आश्रम में हुई थी। इस समय अवन्ति का राजा विन्द व अनुविन्द थे। उज्जयिनी की स्थापना में महाकाल का भी महत्वपूर्ण योगदान है, शिव द्वारा त्रिपुर विजय के उपलक्ष्य में उज्जयिनी बसाये जाने संबंधी कथानक पुराणों में प्राप्त होते हैं। तभी से स्वयं शिव महाकाल के रूप में विराजमान हैं।
ईसा पूर्व 6वीं शताब्दी में चण्डप्रद्योत उज्जयिनी का शासक था, इस समय अवन्ति महाजनपद का चतुर्दिक विकास हुआ। इसके बाद पुनः गौरवपूर्ण स्थान प्रदान किया, यहां के लोकप्रिय शासक विक्रमादित्य ने (ईसा पूर्व 57 में) शकों को पराजित कर संवत् का प्रवर्तन करने वाले विक्रमादित्य की लोकप्रियता ने उज्जयिनी की ख्याति का सर्वत्र प्रसार किया। इस समय उज्जयिनी केवल कला, विज्ञान, खगोल, ज्योतिष का ही केन्द्र नहीं था, अपितु एक महत्वपूर्ण धार्मिक व व्यापारिक केन्द्र भी था। कालिदास, भास सौमिल्लक व शूद्रक जैसे रचनाकारों ने उज्जयिनी के संबंध में विशद् वर्णन अपनी रचनाओं में दिया है।
प्रस्तुत पुस्तक उज्जयिनी (इतिहास एवं संस्कृति) में नवीनतम शोध कार्यों के आधार पर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक सामग्री का संकलन किया गया है जो न केवल श्ध छात्रों के लिए अपितु जनसामान्य के लिए भी उपयोगी होगा। इसमें उज्जैन के इतिहास, संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए धार्मिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि की भी विवेचना की गयी है साथ ही यहां के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का सचित्र विवरण दिया गया है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13516)
Tantra (तन्त्र) (1007)
Vedas (वेद) (716)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2083)
Chaukhamba | चौखंबा (3186)
Jyotish (ज्योतिष) (1554)
Yoga (योग) (1159)
Ramayana (रामायण) (1338)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24646)
History (इतिहास) (8976)
Philosophy (दर्शन) (3611)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist