शिक्षाविद् प्रो. मिश्रीलाल मांडोत ने लगभग 27 वर्ष तक राजस्थान प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में प्राचार्य/शिक्षा-निदेशक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदि पदों को सुशोभित किया है। आपने लगभग 37 वर्ष तक इतिहास और राजनीति विज्ञान के स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों के हितार्थ अध्यापन कार्य किया। आप रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के संस्थान श्री महावीर अध्ययन केन्द्र, अजमेर के 10 वर्ष तक निदेशक रहे हैं तथा लगभग 3500 युवकों को रोजगार दिलाने में सहायक रहे हैं। उच्च शिक्षा के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए आपको विभिन्न स्तरों पर कई बार सम्मानित करते हुए 'बेस्ट एजुकेशनिस्ट', 'एमीनेन्ट एजुकेशनिस्ट', 'भारत-ज्योति' आदि विविध सम्मानों से नवाजा गया है। प्रो. मांडोत 1967 से अनवरत लेखन-कार्य कर रहे हैं। अब तक आपकी अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध, दो विश्व युद्धों के बीच अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति, अन्तर्राष्ट्रीय संगठन, मध्यकालीन और राजस्थानी इतिहास के प्रमुख इतिहासकार, मुगल सम्राट शाहजहाँ, प्राचीन भारत, मध्यकालीन भारत, आधुनिक भारत, स्वतंत्रता सैनानी कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, प्रवाह आदि 25 पुस्तकें तथा 300 से अधिक लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। आपने लगभग एक दशक तक समाचार-पत्र 'दैनिक नवज्योति' के सम्पादकीय विभाग में भी सेवायें दी हैं। आप एक अच्छे लेखक, कुशल वक्ता और कर्मठ समाजसेवी हैं। इन क्षेत्रों में भी आपको कई बार पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (14036)
Tantra (तन्त्र) (1040)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2126)
Chaukhamba | चौखंबा (3478)
Jyotish (ज्योतिष) (1631)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1315)
Gita Press (गीता प्रेस) (717)
Sahitya (साहित्य) (25167)
History (इतिहास) (9337)
Philosophy (दर्शन) (3707)
Santvani (सन्त वाणी) (2603)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist