तीन भागों में विभक्त पुस्तक का पहला भाग (विश्व में इस्लाम) इस्लाम के वैश्विक सफर से प्रारंभ होता है। इस्लाम क्या है? इसे कैसे समझे? पैगम्बरवाद की संकल्पना कैसे जन्मी? पैगम्बर की जीवनी, खिलाफत, जिहाद की संकल्पना से जन्मा अरब का साम्राज्यवाद का दौर प्रथम विश्व युद्ध तक किस प्रकार का रहा? इस विशेष समय अंतराल को वैश्विक मुस्लिम लेखकों का समूह किस प्रकार व्याख्या करते है, विशेष रूप से पाकिस्तानी लेखकों के कलम के माध्यम से एक समझ बनाने की कोशिश की गई है। प्रथम सात अध्याय इन्ही निष्कर्षों को सामने रखते है।
प्रथम विश्वयुद्ध पश्चात बदली दुनिया में पोलिटिकल इस्लाम या इस्लामिक राजनैतिक विचारधारा के विविध नए रूपों को सामने रखते हुए मिस्र से हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों को प्रस्तुत करते हुए सऊदी अरब एक मुल्क के रूप में कैसे जन्मा, इसमें बहाबियत की भूमिका क्या रही, आज जो आधुनिकीकरण की गतिविधियाँ चल रही है उनकी क्रिया प्रतिक्रिया किस प्रकार भविष्य में सामने आ सकती है, इस्लाम की राजध ानी का दर्जा पाए इस मुल्क के रेगिस्तान से उठी हवा कड़वी होगी या ठंडी? इसकी परख की गई है जो दुनिया भर के मुस्लिम लेखकों की प्रतिक्रियाओं के रूप में है। ईरान खुमैनी की क्रांति के पूर्व और पश्चात कैसा रहा? ईराक कर्बला की जंग की घटना से सद्दाम हुसैन के फॉसी पश्चात किस रूप में आज सामने है? सीरिया की सियासत अब किधर जा रही है? सीरिया के ही मूल निवासी यजिदी मुस्लिमों की कराहें आज क्या कह रही है? अफ्रीकी देश सूडान के मुस्लिम समूहों को सिसकियाँ आज कोई सुन क्यों नहीं रहा? अहमदियाँ मुस्लिमों पर कोई दया क्यों नहीं कर रहा? कुर्द मुस्लिमों की किस्मत अंतर्राष्ट्रीय राजनैतिक घटनाओं के भरोसे कैसे पिस रही है? फिलिस्तीन का दर्द क्या है? आज हजारा मुस्लिमों की हजार कहानियाँ क्या इशारा कर रही है? इन सभी इस्लामिक मुल्कों की घटनाओं से भारत कैसे जुड़ा है और प्रभावित होता रहा है इसकी चर्चा अध्याय 8 से 18 तक की गई है। यह व्याख्या उन वैश्विक मुस्लिम लेखकों के वृतान्तों पर आधारित है जिनके विचार दुनिया भर में पढ़ी जा रही है। आज इजरायल की बेचौनी क्या है? यूरोप के बौद्धिक जमात आज यूरोप को एक मरती हुई सभ्यता का दर्जा क्यों दे रहे हैं, इनकी संक्षिप्त चर्चा अध्याय 19 व 20 में है। इनकी चर्चा इसलिए भी आवश्यक है कि पिछले 200 वर्षों से एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमरीकी देशों का भाग्य इनसे जुड़ा हुआ है जो अभी भी खत्म नहीं हुआ है।
महाभारत के शकुनी मामा के राज्य में आखिर तालिबान कैसे पहुचा, आज भी तालिबान 2.0 के रूप में कैसे जमा हुआ है? ओसामा बिन लादेन की दुनिया क्या थी, उसका पैगाम क्या था? सीरिया से निकले है (इस्लामिक स्टेट) की विचारधारा-क्रियाकलापें क्या रही, इस विषय पर 14 अलग-अलग इस्लामिक मुल्कों के लेखक अपना क्या निष्कर्ष दे रहे है? सभी इस्लामिक मुल्कों में शिक्षा के नाम पर संचालित विविध मदरसों के पाठ्यक्रम, उनसे बनने वाली मानसिक विचारधारा कैसे और किस प्रकार आज तक जिहादी मनोदशा का निर्माण कर रही हैं और कैसे इसे बदलने की आवश्यकता है? जैसा निष्कर्ष आज विश्व के 16 प्रमुख मुल्कों के 25 से ज्यादा मुस्लिम लेखक दे रहे उनकी एक सामान्य चर्चा की गई है। मजहब के नाम पर बना पाकिस्तान आज दुनिया के नक्शें पर कैसा दिख रहा है, स्वयं पाकिस्तानी लेखक अपने मुल्क की बदहाली को कैसे देख रहे हैं, किस प्रकार आज के पाकिस्तानी युवा जिन्ना के बाद से लेकर आज तक के पाकिस्तान के वजूद को तलाश रहे है?
Hindu (हिंदू धर्म) (13872)
Tantra (तन्त्र) (1020)
Vedas (वेद) (738)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2117)
Chaukhamba | चौखंबा (3484)
Jyotish (ज्योतिष) (1618)
Yoga (योग) (1179)
Ramayana (रामायण) (1320)
Gita Press (गीता प्रेस) (720)
Sahitya (साहित्य) (25014)
History (इतिहास) (9180)
Philosophy (दर्शन) (3661)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist