लेखक परिचय
उमेश कुमार चौरसिया चौरसिया प्रयोगधर्मी नाट्य लेखक व निर्देशक, शैक्षिक व बाल रंगमंच विशेषज्ञ, बाल साहित्यकार, लघु फिल्म निर्देशक, कवि-गीतकार, लघुकथाकार, सामयिक आलेख व स्तंभ लेखक और आलोचक-समीक्षक के रूप में सुपरिचित। स्वामी विवेकानन्द पर विशेष अध्ययन। इनके रचित बाल नाटक बच्चों को नैतिक संस्कार और व्यावहारिक जीवन की शिक्षा देने वाले होते हैं। 44 वर्षों से रंगकर्म। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय व एनसीईआरटी से मान्य नाट्य विशेषज्ञ व दूरदर्शन, आकाशवाणी के लेखक। राजस्थान साहित्य अकादमी व राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व मानद सदस्य। 21 वर्ष से लगातार विविध समाचार पत्रों में फीचर, समीक्षा, आलेख, कॉलम व गेस्ट राइटर स्तंभ लेखन। हिंदी व राजस्थानी में समान रूप से लेखन कर रहे उमेश कुमार चौरसिया की अब तक कुल 55 कृतियाँ प्रकाशित हुई हैं। बाल साहित्य की 29 कृतियों में से 18 बाल नाटक-संग्रह, तीन बाल उपन्यास, तीन बालकथा-संग्रह और पाँच संपादित व अन्य कृतियाँ प्रकाशित हुई हैं। बाल साहित्य से इतर 26 कृतियों में 15 नाटक-संग्रह, एक लघुकथा-संग्रह, एक काव्य-संग्रह, एक शैक्षणिक और 8 संपादित व अन्य कृतियाँ प्रकाशित हुई हैं। इनमें पाँच राजस्थानी कृतियाँ भी शामिल हैं। एनबीटी से प्रकाशित बाल नाटक 'मेधावी नरेन्द्र' सात हिन्दी व एक पंजाबी संस्करण के साथ बिहार, हरियाणा, मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश राज्यों में समग्र शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल। प्रकाशन विभाग भारत सरकार, जवाहर कला केन्द्र, विवेकाभारतीय संस्कृति, कला और साहित्य के अध्येता उमेश कुमार नन्द केन्द्र हिन्दी प्रकाशन विभाग, राजस्थान साहित्य अकादमी, राजस्थानी भाषा साहित्य व संस्कृति अकादमी और बाल साहित्य अकादमी से भी कृतियाँ प्रकाशित । राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा शंभूदयाल सक्सेना बाल साहित्य पुरस्कार 2011-12 तथा नाटक विधा हेतु देवीलाल सामर पुरस्कार 2018-19, राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा 2019 में 'मोनोग्राफ' प्रकाशित, भगवन्त विश्वविद्यालय में 2022 में राजस्थान की नाट्य परम्परा और उमेश कुमार चौरसिया के नाटकों में मूल्यबोध विषय पर पीएचडी शोधप्रबन्ध, जी-न्यूज द्वारा इमरजिंग राजस्थान टेलेन्ट सम्मान-2021, भाऊराव देवरस सेवान्यास लखनऊ द्वारा अखिल भारतीय युवा साहित्यकार सम्मान 2005, हिन्दी बालसाहित्य शोध संस्थान बनौली, बिहार द्वारा राष्ट्रीय आचार्य रामलोचन शरण बाल साहित्य शिखर सम्मान-2022, देवपुत्र पत्रिका द्वारा केसर पूरन स्मृति पुरस्कार - 2023, बाल वाटिका पत्रिका द्वारा रामस्वरूप गर्ग स्मृति बालसाहित्य सम्मान-2024, इंडिया नेटबुक्स बाल साहित्य रत्न पुरस्कार-2025 सहित अनेक राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय सम्मान। दो राजस्थानी व चार हिन्दी नाटक राज्यस्तर पर पुरस्कृत। पाँच बाल नाटकों को एनसीईआरटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ नाट्य ऑडियो का पुरस्कार। देखें-facebook.com@uk.chaurasia ब्लॉग-ukchaurasia3.blogspot.com सम्पर्क-9829482601 ईमेल-ukc.3@rediffmail.com
Hindu (हिंदू धर्म) (14011)
Tantra (तन्त्र) (1038)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2139)
Chaukhamba | चौखंबा (3466)
Jyotish (ज्योतिष) (1629)
Yoga (योग) (1212)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (716)
Sahitya (साहित्य) (25342)
History (इतिहास) (9370)
Philosophy (दर्शन) (3710)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist