प्रस्तुत पुस्तक में लेखिका ने आदि शंकराचार्य के अल्पकालीन जीवन में उनके द्वारा किये गये सम्पूर्ण कार्यों का विवरण उनका भारत भ्रमण, विभिन्न शास्त्रों पर लिखे गये भाष्य, विद्वानों को शास्त्रार्थ के माध्यम से पराजित करना, वेदों एवं उपनिषदों में निहित बातों के महत्त्व को बतलाना, हिन्दू-धर्म के महत्त्व की पुनर्स्थापना करना, पंचदेवता की उपासना एवं पंच महायज्ञ के महत्त्व को बतलाना, उनके द्वारा की गई सगुण ईश्वर, निर्गुण ब्रह्म, विश्व-संबंधी विचार, माया की विवेचना करना, बंधन एवं मोक्ष संबंधी दार्शनिक विचारों की विवेचना करना आदि बातों का सांगोपांग वर्णन करने की चेष्टा की है। आशा है, धर्म एवं दर्शन से जुड़े हुये पाठकों को यह पुस्तक पसन्द आयेगी।
डॉ० शैल कुमारी सिंह, अवकाश प्राप्त विभागाध्यक्षा, दर्शनशास्त्र विभाग, महन्त दर्शन दास महिला महाविद्यालय, बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर (बिहार)। शैक्षणिक उपलब्धियाँ : एम० ए० (स्वर्ण पदक प्राप्त) 1964, बी०एल० (प्रथम श्रेणी) - 1970 संगीत प्रभाकर (प्रथम श्रेणी) 1978 पीएच० डी०-1981, डी० लिट्०-1988 प्राध्यापिका के रूप में योगदान 1965 रीडर के रूप में प्रोन्नति 1981 प्रोफेसर के रूप में प्रोन्नति 1985 सेवा निवृति 2004 प्रकाशन : Religious and Moral Philosophy of Swami Vivekananda (1st Ed. in 1983, IInd Ed. in 2007), Hinduism-Past and Present (1st Ed. 2000), सुखमय जीवन के रहस्य (शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शक्ति एवं आध्यात्मिक शक्ति), 2013, समाज दर्शन एवं राजनीति दर्शन की मूल अवधारणाएँ, 2015, मेरी जीवन यात्रा-एक जीवनी, 2016, A Collection of Philosophical Articles on Ancient and Contemporary Indian Philosophy in English and Hindi (2016), प्रचलित मैथिली लोकगीतक भंडार, 2017, मिथिलांचल एवं बज्जिकांचल के महत्वपूर्ण धर्मिक स्थलों का ऐतिहासिक विवरण एवं महत्व, 2017, कवि कोकिल विद्यापति के द्वारा लिखित मैथिली पदावली में पायी जाने वाली वर्णन की विविधताएँ, 2018. अन्य क्षेत्रों में योगदान: अपने महाविद्यालय में अपने योगदान से लेकर सेवा निवृति तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संचालिका, विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में शोच-पत्र प्रकाशित । कला के क्षेत्र में योगदान: कोई कहियो रे प्रभु आवन की तुलसीदास, मीरा, सूरदास एवं कबीरदास की रचनाओं पर आधारित भजन-गायन (Video C.D. released in 2010).
Hindu (हिंदू धर्म) (14042)
Tantra (तन्त्र) (1046)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2139)
Chaukhamba | चौखंबा (3455)
Jyotish (ज्योतिष) (1636)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1310)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25433)
History (इतिहास) (9385)
Philosophy (दर्शन) (3706)
Santvani (सन्त वाणी) (2598)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist