पुस्तक परिचय
आबा की कहानी मराठी से हिंदी में अनूदित कहानियों का संग्रह है। इस मराठी कहानी-संग्रह को 2020 में साहित्य अकादेमी के बाल साहित्य पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था। इस संग्रह में स्कूल जाने वाले बच्चों तथा उनके माता-पिता की दुनिया को रोचक ढंग से दर्शाया गया है। इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों परिवेश है। नैतिक मूल्यों और तर्क शक्ति के विकास के साथ-साथ इन कहानियों में विपरीत परिस्थितियों में रहने वाले ईमानदार और मेहनती बच्चों के संघर्षों को भी चित्रित किया गया है। सुंदर और पठनीय भाषा में लिखी यह कहानियाँ बच्चों और उनके माता-पिता को भी जागरुक और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती हैं।
लेखक परिचय
इस कृति के लेखक आबा गोविंदा महाजन (जन्म 1975, एरंडोल, जलगांव, महाराष्ट्र) प्रसिद्ध मराठी लेखक, कवि एवं बाल साहित्यकार हैं। आपने संपादन और अनुवाद कार्य भी किए हैं। आपकी 20 से ज्यादा पुस्तकें प्रकाशित हैं। आपने बाल-गीत, नाटक, उपन्यास एवं कॉमिक्स का लेखन भी किया है। आपकी रचनाएँ विद्यालय के पाठ्यक्रम में भी शामिल हैं। आपको साहित्य अकादेमी के बाल साहित्य पुरस्कार के अलावा महाराष्ट्र सरकार के बालकवि राज्य पुरस्कार, बी.आर. ताम्बे राज्य पुरस्कार तथा मातोश्री स्नेहप्रभा तौर बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इस संग्रह के अनुवादक सुनील देवधर (जन्म 1956) बहुआयामी प्रतिभा के धनी हैं। एक ओर जहाँ कविता, गीत, लेख, समीक्षा, रूपांतर, अनुवाद आदि साहित्यिक रचना धर्मिता से संपन्न हैं वहीं दूसरी और प्रसारण के क्षेत्र में भी अपनी लेखनी, खूबसूरत आवाज़ और कल्पनाशीलता के लिए जान जाते हैं। आपकी ग्यारह से ज़्यादा मौलिक कृतियाँ भी प्रकाशित हैं। आपकी कई रचनाएँ स्कूल कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल हैं। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा 'मराठी भाषी हिंदी लेखक' पुरस्कार के अलावा दो बार अनुवाद के लिए और एक बार आपकी पुस्तक मोहन से महात्मा के लिए पुरस्कृत किया गया है। आप उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के सौहार्द सम्मान सहित अनेक पुरस्कारों एवं सम्मानों से अलंकृत हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (13455)
Tantra (तन्त्र) (1002)
Vedas (वेद) (715)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2080)
Chaukhamba | चौखंबा (3184)
Jyotish (ज्योतिष) (1542)
Yoga (योग) (1154)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24587)
History (इतिहास) (8951)
Philosophy (दर्शन) (3597)
Santvani (सन्त वाणी) (2619)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist