राष्ट्रभाषा के माध्यम से पठन-पाठन के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा उपयुक्त पुस्तकों के अभाव की है, विशेषकर चिकित्सा विज्ञान से सम्बन्धित विषर्या पर हिन्दी में सरल एवं सुबोध भाषा में लिखी या अनुदित पुस्तकों का बड़ा अभाव है। फलस्वरूप हिन्दी माध्यम के छात्र-छात्रायें अंग्रेजी माध्यम से अध्ययन करने को विवश होते है। तकनीकी शब्दों का हिन्दी में ज्ञान न होने एवं अंग्रेजी न जानने के कारण चिकित्सा, नर्सिंग एवं अन्य सह-चिकित्सा (पैरा-मैडीकल) विज्ञान के छात्र इनके अध्ययन को अत्यन्त दुर्गम मानते हैं, तथा विषय को सम्पूर्ण रूप से समझ पाने में असमर्थ रहते हैं। 'आधुनिक एलोपैथिक पेटेन्ट चिकित्सा चार्ट्स' के द्वारा इस अभाव को पूर्ति करने का प्रयास किया गया है। हिन्दी भाषा में यह अपने प्रकार का प्रथम ग्रन्थ है। आशा है इसके समुचित उपयोग द्वारा चिकित्सा सम्बन्धी विषय के पठन-पाठन में आसानी होगी।
विज्ञान की कोई सीमा नहीं होती है और सीमित को विज्ञान नहीं कहा जा सकता है। प्रस्तुत प्रयास भी जो पुस्तक रूप में पाठकों के समक्ष उपस्थित है, इसी दिशा में है। विज्ञान विषय पर लिखी गई हिन्दी पुस्तकों के सम्बन्ध में पाठकों की सबसे बड़ी शिकायत पारिभाषिक शब्दों के बारे में रहती है। अतः पारिभाषिक शब्दों को उनके अंग्रेजी पर्याय के साथ प्रस्तुत किया गया है। इससे पाठकों को विषय-बोध में सुगमता रहेगी।
वर्णित विषयों के वर्गीकरण में भी हमने स्वतंत्र अथवा प्रचलित परिपाटी अपनाई है। अतः रोगों का वर्गीकरण संस्थानों के आधार पर किया गया है, परम्परा के आधार पर नहीं क्योंकि यह सुविधाजनक नहीं था।
रोगों को चित्रों द्वारा मुखरित करना इस पुस्तक की अपनी विशेषता है। सेकड़ों ऐसे वित्र दिये गये हैं जिनकी उपयोगिता सम्बन्धित स्थलों के अध्ययन से ही आकी जा सकती है।
प्रस्तुत चिकित्सा 20 विभागों में विभक्त है। विभाग क्रम से विषयों का निर्धारण निम्नांकित प्रकार से किया गया है-
1. पाचन संस्थान रोग विभाग- इसमें आमाशय और आत्र सम्बन्धी तथा इनसे सम्बन्धित अंगों के तमाम रोगों से वर्णन एवं उनकी पेटेन्ट चिकित्सा अनुभूत प्रेस्क्रिप्शन सहित दी गई है,
2. श्वसन संस्थान रोग चिकित्सा विभाग- श्वसन मार्ग, फेफड़ों के प्रमुख रोगों की पहचान परीक्षायें एवं लक्षण विस्तार से चिकित्सा सहित मय प्रेस्क्रिप्शन के दिये गये हैं।
3. हृदय रोग चिकित्सा विभाग (Cardiology)- इसमें हृदय के तमाम रोगों की विशिष्ट चिकित्सा मेडिकल प्रेस्क्रिप्शन के साथ दी गई है।
4. मूत्र संस्थान रोग चिकित्सा विभाग (Nephrology) - गुर्दे एवं मूत्राशय से सम्बन्धित रोगों की चिकित्सा विस्तार से दी गई है।
5. तंत्रिका तंत्र रोग चिकित्सा विभाग (Neurology)- इसमें नर्वस सिस्टम के तमाम रोगों का स्पष्ट वर्णन एवं चिकित्सा मेडिकल प्रेस्क्रिप्शन सहित दी गई है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13569)
Tantra (तन्त्र) (1008)
Vedas (वेद) (729)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2085)
Chaukhamba | चौखंबा (3186)
Jyotish (ज्योतिष) (1557)
Yoga (योग) (1161)
Ramayana (रामायण) (1337)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24672)
History (इतिहास) (8992)
Philosophy (दर्शन) (3625)
Santvani (सन्त वाणी) (2624)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist