लेखक परिचय
डॉ. हरेराम सिंह लेखक: डॉ. हरेराम सिंह ख्यातिप्राप्त कवि, आलोचक, कहानीकार व उपन्यासकार। जन्म: बिहार के रोहतास जिला अन्तर्गत काराकाट के करूप ईगलिश गाँव में 30 जनवरी, 1988. को, पितामह लाल मोहर सिंह कुशवंशी के घर हुआ। पिता राम विनय सिंह य माँ तेतरी कुशवंशी अच्छे किसान हैं। शिक्षा : प्रारंभिक शिक्षा करुप व गोड़ारी में, मिडिल की शिक्षा ईटवा से, माध्यमिक हाई स्कूल बुढ़वल से, इंटरमीडिएट व स्रातक (प्रतिष्ठा) की शिक्षा अनजबित सिंह कॉलेज बिक्रमगंज, रोहतास से हुई। इन्होंने नालंदा खुला विश्वविद्यालय-पटना से एम. ए. तथा बीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय-आरा से पीएच. डी. की डिग्री प्राप्त की। साहित्यिक योगदान: हंस, जनपथ, सृजना, फारवर्ड प्रेस, नागफनी, रु, लौ, आजकल, अभ्यर्थना, युग-सरोकार, शोध-धारा, अर्जक, शोषित, आईना बिहार, विभाषा-संसृति, संस्कार चेतना, पहचान, बुद्धवाणी, शेरशाहटाईम्स, नईधारा, सूजन-सरिता, ककसाड़, शोध-दिशा, शोध-ऋतु, हाशिये की आवाज आदि में निरंतर कविताएँ, शोधालेख, आलेख और पत्र प्रकाशित। कई राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय सेमिनारों व सम्मेलनों में सहभागिता। है। भारतीय भाषाओं के विभिन्न उपन्यासों के तुलनात्मक अध्ययन में इनकी विशेष रुचि रही हाशिए का चाँद', 'रात गहरा गई है।', 'पहाडों के बीच से', 'मैं रक्तबीज हूँ!', 'चाँद के पार आदमी', 'रोहतासगढ़ के पहाड़ी बच्चे', 'रात के आखिरी पहर तक', 'नीम की पत्तियों से उतरती चाँदनी', 'मुक्ति के गीत' (कविता संग्रह), 'डॉ. ललन प्रसाद सिंह जीवन और साहित्य', 'ओबीसी साहित्य का दार्शनिक आधार', 'हिंदी आलोचना का प्रगतिशील पक्ष', 'हिंदी आलोचना का जन पक्ष', 'हिंदी आलोचना का बहुजन दृष्टिकोण', 'डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह की वैचारिकी, संस्मरण एवं साक्षात्कार', 'आधुनिक हिंदी साहित्य और जन संवेदनाएँ', 'किसान जीवन की महागाथा : गोदान और छमाण आठगुंठ ' (आलोचना ग्रंथ), 'टुकड़ों में मेरी जिंदगी', 'अनजान नदी!' (उपन्यास), 'अधूरी कहानियाँ', 'कनेर के फूल ' (कहानी संग्रह), 'लोकतंत्र में हाशिए के लोग' इनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं। डॉ. हरेराम सिंह के इस आलोचना ग्रंथ में औपनिवेशिक-युग के दो उपन्यासों' गोदान' और 'छमाण आठगुंठ' का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत है, जहाँ किसान ब्रिटिश कोलोनीइजम के गहरे आघात से टूट चुका है, उसके सपने बिखर चुके हैं और यह मजदूर या पागल होकर मरने को विवश है!
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist