| Specifications |
| Publisher: Adivasi Lok Kala Evam Boli Vikas Academy And Madhya Pradesh Cultural Institution | |
| Author Edited By Dharmendra Pare | |
| Language: Hindi | |
| Pages: 716 (With Color Illustrations) | |
| Cover: HARDCOVER | |
| 9x10.5 inch | |
| Weight 2.76 kg | |
| Edition: 2024 | |
| ISBN: 9789392148200 | |
| HBM174 |
| Delivery and Return Policies |
| Ships in 1-3 days | |
| Returns and Exchanges accepted within 7 days | |
| Free Delivery |
भारत के हृदयस्थल में स्थित मध्यप्रदेश के 52 जिलों के मंदिरों का यह स्वरूपगत अवलोकन मात्र है। अवलोकन इसलिए कहा है कि मंदिरों अथवा देवालयों के विविध धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, शिल्प और कलागत आयाम एक दीर्घ और गहन अध्ययन को अपेक्षा रखते हैं। विशिष्ट मंदिर के गहन और गूढ़ पक्षों को उद्घाटित करना एक साधना और जीवनपर्यंत अध्ययन का भी विषय है, इसलिए अवलोकन शब्द यहाँ समीचीन प्रतीत होता है। ये मंदिर, देवस्थल और लोकतीर्थ अपने माहात्म्य, पौराणिकता और ऐतिहासिकता से सिक्त हैं। भविष्य में अध्ययन का यह भी विषय हो सकेगा।
ये मंदिर ग्रामों, नदियों, पर्वतों, घाटियों, निर्जन वनों और यहाँ तक कि गिरि-कंदराओं में भी अवस्थित हैं। वस्तुतः मंदिरों की स्वरूपगत और मान्यतागत जानकारी एक जगह उपलब्ध नहीं थी। किसी प्रदेश के समग्र जिलों की भौगोलिक और सांस्कृतिक सीमाओं के अंतर्गत किया गया संभवतः यह प्रथम संचयन भी है। हम सोचते हैं, समग्र भारत को केन्द्र में रखकर ऐसा एक व्यापक प्रयास भी होना चाहिए। मंदिरों के शैलीगत इतिहास के काल क्रमानुसार और प्रख्याति की दृष्टि से तो कतिपय अध्ययन उपलब्ध हैं, पर स्वरूप को केन्द्र में रखकर किया गया यह प्रथम अभ्यास हो सकता है।
शासन-प्रशासन द्वारा अपने स्तर पर धार्मिक पर्यटन की नजर से अधोसंरचना, सड़कों, विश्रामगृहों, आवागमन, परिवहन की तो व्यवस्था हो ही रही है किन्तु मंदिरों की, लोकतीर्थों की, मान्यता और विश्वासगत माहात्म्य तथा धारणा, पौराणिकता और संस्कृतिपरक संज्ञान का अपना महत्त्व है जो मंदिरों के निर्माण के मूल में ही सन्निहित है।
हमने प्रांत के 52 जिलों के 52 सुयोग्य सर्वेक्षणकर्ताओं को चुना। उनसे अकादमी के उद्देश्य और इस महती परियोजना पर बातचीत की। सर्वेक्षणकर्ताओं ने स्थल के भौतिक अवलोकन और साक्षात्कार से अपने सर्वेक्षण संकलन को पूर्ण किया। कुछ सर्वेक्षणकर्ता अपनी मति और गति से गहराई तक भी गये। उन्होंने पौराणिक, पुरातात्त्विक महत्त्व की संसूचनाओं को भी स्पर्श किया, जिनका यहाँ यथायोग्य उल्लेख भी किया गया है।
Send as free online greeting card
Visual Search